Commonwealth Games 2022 : बर्थडे गर्ल अंशू मलिक ने कुश्ती में भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल

Commonwealth Games 2022 : बर्थडे गर्ल अंशू मलिक ने कुश्ती में भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल

खेल, डेस्क रिपोर्ट। अंशु मलिक ने यहां कुश्ती के 57 किग्रा वर्ग फ्रीस्टाइल में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। लाजवाब प्रदर्शन कर फाइनल तक का सफर तय करने वाली अंशु को फाइनल मुकाबलें में नाइजीरिया की ओडुनायो फोलासाडे अदेकुओरोये से 6-4 से हार का सामना करना पड़ा।

World C’ships Silver Medalist @OLyAnshu (W-57kg) 🤼‍♀️ displayed sheer dominance on the mat to win a 🥈 on her debut at #CommonwealthGames

Making her way to the FINAL with back to back technical superiority wins, Anshu has left wrestling fans in awe 🤩🤩 pic.twitter.com/EISsZixCyD

— SAI Media (@Media_SAI) August 5, 2022

इससे पहले अंशु मलिक ने सेमीफाइनल में श्रीलंका की नेथमी पोरुथोटेज को वहीं क्वार्टरफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की इरीन स्येमेनईदिस को 10 – 0 (technical superiority) से शिकस्त देकर फाइनल तक का सफर तय किया था।

आपको बता दे, 21 वर्षीय युवा रेसलर अंशु मलिक का जन्म हरियाणा के जींद जीले में कुश्ती परिवार में हुआ, उनके पिता धरमवीर मलिक भी एक इंटरनेशनल रेसलर थे। अंशु ने एशियन रेशलिंग चैम्पियनशिप 2020 में ब्रॉन्ज और 2021 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं व्यक्तिगत कुश्ती वर्ल्ड कप 2020 में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

बता दे, अभी भारत के चार पदक मैच बाकी है, जहां साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और दीपक पुनिया के पास गोल्ड वहीं दिव्या के पास ब्रॉन्ज जीतने का मौका होगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews