जनता कर्फ्यू के बीच कमलनाथ की प्रदेशवासियों से अपील

जनता कर्फ्यू के बीच कमलनाथ की प्रदेशवासियों से अपील

भोपाल।
कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की जनता से अपील की है।मुख्यमंत्री ने ट्वीटर के माध्यम से जनता कर्फ्यू के बाद भी बाहर ना निकलने की अपील की है।हालांकि प्रदेश के अधिकतर जिलों में कलेक्टरों ने लॉक डाउन का ऐलान कर दिया है।बता दे कि भोपाल में एक कोरोना का पाजिटिव केस मिला है, ऐसे करके अब एमपी में कुल पांच मरीज हो गए है। फिलहाल इन्हें आईसोलेशन में रखा गया है।

कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि कोरोना से बचाव हेतु पूरे देश में आज सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक जनता कर्फ़्यू लागू है।मेरी प्रदेश के नागरिकों से अपील , जितना सहयोग आपका इस जनता कर्फ़्यू के लिये दे रहे है , उतना ही सहयोग हमें रात्रि 9 बजे के बाद भी करना है।ऐसा ना हो कि हम रात्रि 9 बजे के बाद सड़कों पर निकल जाये , भीड़ ना करे ।ऐसा करने से जनता कर्फ़्यू का उद्देश्य ही ख़त्म हो जायेगा।इसलिये हम आगे भी सावधानी बरते । रात्रि 9 बजे के बाद भी यदि आवश्यक कार्य हो तो ही घर से बाहर निकलें। कही भी भीड़भाड़ ना करे , एकत्रीकरण ना हो।

वही पूरे प्रदेश में प्रशासन को भी निर्देश कि रात्रि 9 बजे के बाद भी सावधानी बरती जाये । कही भी भीड़भाड़ व एकत्रीकरण ना होने दिया जाय। लोगों के अनावश्यक निकलने पर उन्हें समझाईश दी जाये।
सावधानी से ही हम कोरोना पर नियंत्रण पा सकते है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews