सरकार गिरते ही चर्चाओं में आया PCC के बाहर लगा ये पोस्टर

Congress-core-committee-meeting-on-8th-June

भोपाल।
कांग्रेस के दिग्गज नेता और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भले ही सीएम पद से इस्तीफा दे दिया हो और सरकार गिर गई हो लेकिन कांग्रेसियों को अब भी भरोसा है कि उपचुनाव के बाद प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। एमपी कांग्रेस ट्वीटर हैंडलर और कार्यवाहक कैबिनेट मंत्री के बाद अब पोस्टरों में भी यह दावा किया जाने लगा है कि उपचुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी।

ये पोस्टर पीसीसी के बाहर लगाए गए है।इन पर लिखा है कि उपचुनाव के बाद फिर मप्र की सेवा के लिए हम हैं तैयार।पोस्टर में 15 महिने में 400 वादों को पूरा करने की बात कही गई है और छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ ,कमलनाथ, सोनिया , राहुल, प्रियंका, दिग्विजय के साथ कार्यवाहक मंत्रियों का फोटो लगाया गया है।साथ ही जय जय कमलनाथ लिखा गया है। यह पोस्टर नागेन्द्र त्रिपाठी और शहरवर खान द्वारा लगाया गया है। इन पोस्टरों को देख कर ऐसा लग रहा है कि कार्यकर्ताओं में अब भी जोश-जूनून और पूरी उम्मीद है कि उपचुनाव में कांग्रेस अपना बेहतर प्रदर्शन करेगी और ज्यादा से ज्यादा सीटें जीत दोबारा सरकार बनाएगी।

इसके पहले पीसी शर्मा ने आज शनिवार सुबह मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि बीजेपी की सरकार बनेगी तो अल्पमत की बनेगी, उपचुनाव के बाद एक बार फिर कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी और मुख्यमंत्री बनेंगे कमलनाथ। वही एमपी कांग्रेस के ट्वीटर हैंडलर पर भी लिखा गया है किइस ट्वीट को सँभाल कर रखना-15 अगस्त 2020 को कमलनाथ जी मप्र के मुख्यमंत्री के तौर पर ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।ये बेहद अल्प विश्राम है। वही शुक्रवार को कमलनाथ ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी एक जुमला कहा था कि आज के बाद कल आता है और कल के बाद परसो, और परसो आएगा। इस बात पर वहां मौजूद कांग्रेस विधायकों और नेताओं ने खूब तालियां भी बजाई थी लेकिन इसका अर्थ किसी की समझ में नहीं आया।लेकिन सियासी गलियारों में अब इस दावे को लेकर कई तरह के कयास लगना शुरु हो गए है।अब देखना दिलचस्प होगा कि इस ट्वीट और दावों में कितनी सच्चाई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews