Ashoknagar News : “बेटी को वापस लाने की ज़िम्मेदारी मेरी है : अपहृत बेटी के पिता से बोले सिंधिया”

scindhia

Ashoknagar News : गुना लोकसभा से बीजेपी के उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने चुनावी क्षेत्र शिवपुरी की अपह्रत हुई लड़की को वापस लाने के लिए प्रयास किए हैं। इसके लिए उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री से बात की है। साथी फोन पर पीड़ित बच्ची के पिता को आश्वासन दिया है। क्या बच्ची को वापस लाने की जिम्मेदारी उनकी है। लड़की के पिता से उन्होंने कहा है वह बस आपकी बेटी नहीं मेरी भी बेटी है।

क्या है पूरा मामला

उल्लेखनीय है 19 मार्च को सुबह सिंधिया को पता चला शिवपुरी के धाकड़ समाज की एक बेटी जो कोटा, राजस्थान में पढाई कर रही थी उसका अपहरण हो गया है। आरोपियों ने अपहरण के 48 घंटे बाद बच्ची के पिता को संपर्क किया और पैसों की मांग की। जब परेशान पिता की खबर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तक पहुंची तो वह तुरंत ही इस मामले की तहकीकात में लग गए। सर्वप्रथम उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से बात की और राजस्थान पुलिस द्वारा मामले की जल्द से जल्द तहकीकात कर बच्ची को वापस लाने का आग्रह किया।

यही नहीं उन्होंने पीड़ित बच्ची के पिता से भी फ़ोन पर बात की और उन्हें आश्वासन दिलाया, “अब बेटी को वापस लाने की जिम्मेदारी मेरी है, आप और आपका परिवार अपना ख्याल रखे। वह सिर्फ आपकी बेटी नहीं बल्कि मेरी बेटी भी है।”

अशोकनगर से हितेंद्र बुधौलिया की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”925036497″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews