शिवराज का हमला- सीएम-नेता प्रतिपक्ष-अध्यक्ष बनेंगे कमलनाथ बाकी सब अनाथ

शिवराज का हमला- सीएम-नेता प्रतिपक्ष-अध्यक्ष बनेंगे कमलनाथ बाकी सब अनाथ

ग्वालियर, अतुल सक्सेना

भाजपा के सदस्यता ग्रहण समारोह के बीच ग्वालियर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर निशाना साधा। जिसका जवाब देते हुए CM शिवराज ने पलटवार किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जनता ने शिवराज और भाजपा को घर बैठा दिया था चिंतन करते लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सौदा कर कांग्रेस की निर्वाचित सरकार गिरा दी। दिग्विजय सिंह के आरोप का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किस बात पर आरोप लगा रहे गैं दिग्विजय सिंह। वादा खिलाफ़ी तुमने की, जनता को धोखा तुमने किया, वचन पत्र में किये वादे भूल गए और आज हमको दोष दे रहे है, आज पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई तो खिसिया कर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज कांग्रेस एक घर से संचालित हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे तो कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष बनेंगे तो कमलनाथ, मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी बैठेंगे कमलनाथ, युवाओं का नेता होगा उनका बता कमलनाथ और बाकी कांग्रेस हो गई अनाथ.।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews