लॉकडाउन के बीच पुलिसकर्मियों पर हमला, ASI के हाथ काटे, इलाके में तनाव

लॉकडाउन के बीच पुलिसकर्मियों पर हमला, ASI के हाथ काटे, इलाके में तनाव

चंडीगढ़।
लॉक डाउन में लोग हिंसक हो रहे है और पुलिसकर्मियों-डॉक्टरों से सरेआम मारपीट पर उतर आए है।आए दिन इस तरह की खबरें मीडिया में सुर्खियां बन रही है। इसी बीच लॉकडाउन की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों पर हमला करने का ताजा मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि हमलावरों ने एक पुलिसकर्मी के हाथ तक काट डाले वही दो अन्य को बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

दरअसल, घटना पंजाब के पटियाला जिले की है।यहां रविवार को लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर एक पुलिसकर्मी के हाथ काट डाले जबकि दो अन्य पुलिस वालों को घायल कर दिया।इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि चार-पांच ‘निहंगों’ (परंपरागत हथियार रखने वाले और नीली लंबी कमीज पहनने वाले सिख) का एक समूह एक वाहन में यात्रा कर रहा था और मंडी बोर्ड के अधिकारियों ने सुबह करीब सवा छह बजे एक सब्जी बाजार के पास उन्हें रुकने के लिये कहा तो
उन्होंने हमला कर घायल कर दिया। पटियाला में हुई घटना में एएसआई हरजीत सिंह का हाथ काट दिया गया जिसे चंडीगढ़ स्थित पीजीआई ले जाए गया है।

पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा उनसे (कर्फ्यू) पास दिखाने को कहा गया, लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी से दरवाजे और वहां लगाए गए अवरोधकों पर टक्कर मार दी।’ उन्होंने कहा कि इसके बाद इन लोगों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा तलवार से एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) का हाथ काट डाला गया। पटियाला सदर थाने के प्रभारी की कोहनी में चोट आई है जबकि एक अन्य पुलिस अधिकारी की बांह में भी इस हमले में चोट आई है।’ एएसआई को राजेंद्र अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के लिये रेफर कर दिया गया। एसएसपी ने कहा कि हमले के बाद निहंग मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews