लॉकडाउन में बदमाशों के हौंसले बुलंद, BJP के पूर्व MLA के रिश्तेदार पर किया हमला

Masked-miscreants-rob-Kiosk-Center-operator

भिण्ड।

जहां प्रदेश कोरोना(corona) संकटकाल से जूझ रहा है। वही बदमाश एवं गैर-कानूनी काम करने वाले लोगों के भी हौसले बुलंद है। इसी बीच भिंड से एक नया मामला सामने आया है। जहां लॉकडाउन(lockdown) के बीच पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा के परिजन पर कुछ हमलावरों ने हमला किया है। जिसके बाद पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

दरअसल शुक्रवार को 6 से अधिक लोगों द्वारा पूर्व विधायक(former mla) नरेंद्र सिंह कुशवाहा के परिजनों पर हमला किया गया। वही परिजनों के साथ मारपीट भी की गई है। अभी तक स्पष्ट तौर पर मामला सामने नहीं आ पाया है लेकिन बताया जा रहा है के पूर्व विधायक कुशवाहा की परिवार के एक सदस्य शराब के ठेके का काम करते हैं। इसी बीच पैसे के विवाद को लेकर हमलावरों ने इस तरह परिजन पर हमला किए हैं। हालांकि पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए हमलावरों की गाड़ी जब्त की गई है। वही उन लोगों की तलाश जारी है।

बता दे कि बीते दिनों पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह का भी भोपाल(bhopal) से ग्वालिय(gwalior)र लौट लौटते वक्त हाईकोर्ट(highcourt) के कर्मचारी से तेलंगाना एक्सप्रेस में सीट को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि ट्रेन(train) के टीसी को झांसी स्टेशन पर जीआरपी(GRP) बुलाना पड़ी थी। इसके बाद दोनों को वही उतार दिया था और पुलिस दोनों को अपने साथ थाने लेकर चली गई थी, हालांकि बाद में किसी ने भी थाने में रिपोर्ट नहीं लिखवाई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews