Balaghat: जिले में कोरोना की रफ्तार तेज, 4 नए पॉजिटिव मिले

Balaghat: जिले में कोरोना की रफ्तार तेज, 4 नए पॉजिटिव मिले

बालाघाट।सुनील कोरे।

जिले में डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती मरीजों के रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनके डिस्चार्ज का सिलसिला चल ही रहा था कि 8 जून की देररात जिले से संदिग्ध मरीजों की भेजे गये सैंपल में 4 मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडे ने 4 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी मरीज लांजी क्षेत्र से है। हालांकि उनमें अभी कोई बुखार नहीं और वह स्वस्थ्य नजर आ रहे है। लेकिन प्रोटोकॉल के तहत उन्हें कोविड सेंटर से डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर गायखुरी, बालाघाट में भर्ती कराया जा रहा है। बताया जाता है कि सभी पॉजिटिव पाये गये मरीज, मंुबई से पहुंचे थे। बहरहाल स्वास्थ्य अमला अब इनकी जानकारी जुटाने में लगा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडे से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालाघाट जिले में चार और कोरोनाना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं डॉक्टर पांडे ने बताया कि 8 जून को देर रात्रि में आईसीएमआर लैब जबलपुर से प्राप्त 10 रिपोर्ट में से चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसमें लांजी तहसील के ग्राम बिसोनी के दो और ग्राम भुरसाडोंगरी के 2 मरीज करोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कल ही 3 मरिजो की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कीया गया था पहले से 2 कोरोना पाजेटिव मरिज उपचार करा रहे है और ऐ 4 नये मरिज मिले है जिले मे 6 पाजेटिव मरीज हो गये है ।यह मरीज पहले से ही आइसोलेशन में रखे गए थे और इन्हें अब डेडीकेटेड कोबिड हेल्थ सेंटर गायखुरी बालाघाट में उपचार के लिए शिफ्ट कर दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews