गुना सांसद का बड़ा बयान- बीजेपी में शामिल होंगे सिंधिया

गुना सांसद का बड़ा बयान- बीजेपी में शामिल होंगे सिंधिया

गुना. मध्य प्रदेश के सियासी उथल-पुथल के चलते जब से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्तीफा दिया है उसके बाद गुना संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर के पी यादव का बयान आया है कि अब सिंधिया जी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं | 2019 के पहले सिंधिया जी कांग्रेस पार्टी से गुना क्षेत्र के चार बार सांसद रहे चुके है | लोकसभा चुनाव में केपी यादव ने सभी को चौंकाते हुए सिंधिया को उन्हीं के गढ़ में मात दी थी |

कौन है के पी यादव
के पी यादव ने 2004 में राजनीति में कदम रखा था तब वह पहली बार पंचायत सदस्य बने थे और धीरे – धीरे ज्योतिरादित्य सिंधिया के सांसद प्रतिनिधि भी बने लेकिन चुनाव में कांग्रेस से टिकट ना मिलने के कारण वह ज्योतिरादित्य सिंधिया से नाराज हो गए और बीजेपी में शामिल हो गए थे | के पी यादव सिंधिया के बहुत करीबी माने जाते थे | सिंधिया के चुनाव प्रचार – प्रसार का पूरा दारोमदार के पी यादव ही संभालते थे बताया जा रहा है कि मुंगावली विधानसभा के उपचुनाव में सिंधिया के पी यादव को टिकट भी देने वाले थे | लेकिन किसी कारणवश उनको टिकट नहीं दिया गया | इसके बाद वहां कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे |

बीजेपी में शामिल होने के बाद के पी यादव को 2019 के चुनाव में बीजेपी पार्टी ने गुना संसदीय क्षेत्र के सांसद पद के लिए टिकट दिया गया था | के पी यादव के सामने कांग्रेस पार्टी से सिंधिया उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन सिंधिया को हराते हुए के पी यादव ने बीजेपी पार्टी से गुना संसदीय क्षेत्र की सीट भारी मतों से अपने नाम कर लिया था |

के पी यादव का बयान
बीजेपी परिवार में सिंधिया जी का स्वागत है। अब निश्चित रूप से क्षेत्र के विकास में गति आएगी। हम मिलकर काम करेंगे और अपने संसदीय क्षेत्र को विकास की अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा करेंगे। पार्टीगत मतभेद हो सकते थे लेकिन मनभेद कभी नहीं रहे। वे सदैव मेरे लिए सम्माननीय हैं। उनका निर्णय स्वागत योग्य है। हम सब उनका अभिनंदन करते हैं और प्रवास पर भव्य स्वागत भी करेंगे। भविष्य में पार्टी जो जिम्मेदारी तय करेगी पूर्ण रूपेण तैयार हूँ। श्री सिंधिया जी का भारतीय जनता पार्टी में तहदिल से स्वागत करता हूँ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews