BCCI के चीफ सिलेक्टर Chetan Sharma ने दिया पद से इस्तीफा, ये है वजह

chetan sharma

Chetan Sharma : भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि ये इस्तीफा उन्होंने बीसीसीआई सचिव जय शाह को सौंपा है। इसकी मंजूरी भी उन्होंने दे दी है। दरअसल, एक न्यूज़ चैनल ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा का स्टिंग ऑपरेशन किया था।

जिसमें प्रमुख चयनकर्ता ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर कई खुलासे किए थे। उन्होंने विराट कोहली से लेकर कई खिलाड़ियों के इंजेक्‍शन के इस्तेमाल करने को लेकर खुलासे किए। इतना ही नहीं उन्होंने बताया था कि हार्दिक पंड्या भी उनसे मिलने के लिए उनके घर आते थे और कप्‍तानी की बात करते थे।

इस स्टिंग ऑपरेशन के बाद ही बीसीसीआई ने ये साफ कर दिया था कि चेतन शर्मा के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। हालांकि उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए भी मौका एक बार दिया जाएगा। ऐसे में आज उनके द्वारा दिए गए इस्तीफे को स्वीकार भी कर लिया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews