विधानसभा पर कोरोना का साया, सत्र शुरू होने से पहले तीन विधायक, 34 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

मप्र विधानसभा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में 28 दिसम्बर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र पर कोरोना (Corona) का खतरा मंडरा रहा है| सत्र शुरू होने से पहले तीन विधायक कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) हो चुके हैं| वहीं 34 कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकले हैं। कुछ और कर्मचारियों की रिपोर्ट आना बाकी है| इधर, शीतकालीन सत्र का स्वरूप तय करने के लिए शनिवार को होने वाली सर्वदलीय बैठक एक दिन के लिए टाल दी गई है। अब यह बैठक रविवार को होगी।

कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए विधानसभा सत्र के पहले सभी विधायकों से कोरोना की रिपोर्ट मांगी गई है। जिसके चलते सभी विधायक अपना टेस्ट करवा रहें है, इनमे से कुछ के जांच के परिणाम आ चुके हैं| दो कांग्रेस विधायकों की रिपोर्ट पॅजिटिव आ गई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के दो विधायक योगेंद सिंह, और सुनीता पटेल की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है जबकि इंदौस से विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ पहले से कोरोना पाॅजिटिव मिल चुकी है।

इससे पहले कोरोना काल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं| इधर, कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कोरोना संक्रमण की आड़ लेकर विधानसभा का शीतकालीन सत्र टालना चाहती है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार नहीं चाहती है कि विधानसभा का सत्र पूरी अवधि तक चले। यही वजह है कि सत्र की अवधि को कम करने के लिए कोरोना संक्रमण की आड़ ली जा रही है|

बता दें कि सत्र 28 दिसंबर से शुरू होगा। सत्र के दौरान विधानसभा का नया अध्यक्ष चुना जाएगा, साथ ही, लव जिहाद को लेकर लाए जा रहे नए धर्म स्वातंर्त्य अधिनियम 2020 पर चर्चा होगी। इस सत्र के दौरान उपचुनाव में जीते हुए 28 विधायकों की शपथ भी होगी। वहीं कांग्रेस ने विधानसभा घेराव की तैयारी की है| विधायकों ने ट्रेक्टर से विधानसभा जाने की रणनीति बनाई है| वहीं भोपाल कलेक्टर ने विधानसभा की पांच किमी की परिधि में ट्रैक्टर सहित भारी वाहन, ट्रक, डंपर और धीमी गति से चलने वाले तांगा, बैलगाड़ी आदि के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews