Salwar Suit Design: सिंपल लुक को मॉडर्न टच देगी ये 5 डिजाइंस, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

Salwar Suit Design

Salwar Suit Design Ideas: हर महिला को खूबसूरत दिखना बहुत पसंद होता है और ऐसे में वह अपने आउटफिट पर बहुत ज्यादा ध्यान देती हैं। सलवार सूट एक ऐसा पहनावा है जिसमें हर महिला बहुत खूबसूरत लगती है और यह पहनने में कंफर्टेबल भी होता है।

पहले जहां इस आउटफिट के सिंपल सोबर डिजाइन आते थे लेकिन अब समय के साथ इसमें भी स्टाइलिश पैटर्न मिलने लगे हैं जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। इस सेट के साथ अलग-अलग एक्सपेरिमेंट किए जाने लगे हैं जो आपको स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देते हैं।

इन्हीं डिजाइन में से एक है धोती कुर्ता डिजाइन जो पहनने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। जब आप इसे पहनेंगे तो आपको बहुत ही स्टाइलिश और नया लुक मिलने वाला है और आज हम आपको कुछ बेहतरीन डिजाइन बता रहे हैं जो आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगी।

सी ग्रीन

सी ग्रीन कलर की कुर्ती के साथ पहने हुई यह ब्लू सलवार बहुत ही खूबसूरत लुक दे रही है। इस सेट में दिखाई दे रहा है कि सिर्फ कुर्ती की नेकलाइन पर वर्क किया हुआ है। धोती सलवार बिल्कुल प्लेन है। अगर आप किसी नॉर्मल फंक्शन में शामिल होने जा रहे हैं तो यह आउटफिट बेस्ट रहेगा।

Salwar Suit Design

स्टाइलिश सेट

इस धोती सलवार का कलर कॉन्बिनेशन बहुत ही बेहतरीन लग रहा है। कुर्ती की जो नेक है उसे सलवार के फैब्रिक से मैच करता हुआ डिजाइन दिया गया है। इस आउटफिट की सबसे अच्छी खासियत यह है कि आपको इसके साथ दुपट्टा डालने की जरूरत नहीं है।

Salwar Suit Design

पिंक एंड ग्रीन

लाइट पिंक और ग्रीन कलर की यह धोती कुर्ता बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। छोटी लंबाई की इस कुर्ती की लेंथ थ्री फोर्थ दी हुई है जो बहुत ही अच्छी लग रही है। इसे हाईनेक स्टाइल बनाया गया है इसलिए आपको किसी भी तरह की ज्वेलरी की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Salwar Suit Design

हल्दी एंड व्हाइट

शादी ब्याह का मौसम भी इन दिनों चल रहा है ऐसे में हल्दी फंक्शन में पहनने के लिए अगर आप कोई आउटफिट चाहती हैं तो ये ऑप्शन बेस्ट रहेगा। व्हाइट कलर की प्रिंटेड धोती के साथ येलो रंग की कुर्ती बहुत ही खूबसूरत लग रही है।

Salwar Suit Design

प्रिंटेड अनारकली

रेगुलर वियर के हिसाब से ही प्रिंटेड अनारकली सूट बहुत ही शानदार है। इस पहनने के बाद आपको एथनिक और मॉडर्न दोनों ही लुक एक साथ मिलने वाले हैं। राउंड नेक वाली इस कुर्ती पर डोरी की डिजाइन भी की गई है जो इसे खूबसूरत बना रही है।

Salwar Suit Design

यह धोती स्टाइल सलवार सूट की कुछ ऐसी डिजाइंस है जिन्हें आप किसी भी मौके के लिए अपनी वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। इन्हें पहनने के बाद आपको बहुत ही खूबसूरत और स्टाइलिश लुक मिलने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews