लव जिहाद पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा बयान, फांसी की सजा हो, इसके लिए फंडिंग होती है

लव जिहाद पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा बयान, फांसी की सजा हो, इसके लिए फंडिंग होती है

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य सरकार (MP Government) लव जिहाद (Love Jihad) को रोकने के लिए मध्यप्रदेश धर्म स्वतंत्र्य विधेयक 2020 ला रही है। आगामी विधानसभा सत्र के दौरान ही इसे सदन (Assembly) में पेश किया जाएगा। उसके पहले प्रदेश में बयानबाजी तेज हो गई है| इधर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (BJP MP Pragya Thakur) ने लव जिहाद मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। सांसद ठाकुर ने लव जिहाद के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की है।

बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा कि इसमें 10 साल की सजा कम है। ऐसा करने वालों को फांसी या उम्र कैद दिए जाने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि लव जिहाद के लिए फंडिंग होती है। इसकी विस्तृत जांच होना चाहिए। सासंद ने लव जिहाद के मामलों का डाटा जुटाने की बात भी कही है। लव जिहाद के खिलाफ संसद में सांसद प्रज्ञा कानून बनाए जाने की मांग करेंगी|

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि यह कोई आज की बात नहीं है यह बहुत सालों से होता आया है। प्यार करने के लिए बाहर से पैसे आते हैं। यह सबकुछ षंडयंत्र है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद तो हमारी संस्कृति में आता ही नहीं है। यह विधर्मियों की साजिश है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews