Bhopal Corona: लॉकडाउन के आखरी दिन नरम पड़े कोरोना के तेवर, निकले 124 नए संक्रमित

Bhopal Corona: लॉकडाउन के आखरी दिन नरम पड़े कोरोना के तेवर, निकले 124 नए संक्रमित

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट 

लॉकडाउन के आखरी दिन(Last day of lockdown) आज सोमवार को भोपाल में कोरोना(corona) के तेवर थोड़े शांत रहे। लगातर आ रहे 200-250 नए मरीजों के बाद पिछले 2 दिनों से संक्रमण में थोड़ी कमी आई है। आज लॉकडाउन के आखरी दिन सबसे कम 124 नए पॉजिटिव केस मिले है। 10 दिनों से लगे लॉकडाउन में भोपाल(bhopal) में कोरोना के 1861 केस आए है। अब तक यहां कोरोना के 6893 केस हो गए है और 2474 एक्टिव केस अभी भी है। भोपाल में कोरोना से अब तक कुल 189 मौतें हो चुकी है। वहीं आज 65 लोग कोरोना से ठीक हो कर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए है। अब तक कुल 4235 मरीज ठीक हो चुके है।

जुलाई के महीने में राजधानी में 3867 मरीज मिले हैं। राजधानी में हर रोज औसतन 125 मरीज मिले। जबकि जून के महीने तक राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 2789 थी। जुलाई में कुल मरीजों की संख्या 6647 हो गई। वहीं अगस्त के तीन दिनों में अब तक 434 मरीज मिल चुके है। एंटीजन टेस्ट शुरू हो गए हैं और हर रोज ढाई हजार टेस्ट कराए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण अब परिवारों में भी ज्यादा मिल रहा है। एक व्यक्ति को कोरोना होने के बाद उसके परिवार के ज्यादातर सदस्य संक्रमित मिल रहे हैं।

यहां मिले मरीज

एम्स कैंपस से दो मरीजों वहीं एम्स के एक कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।11 मिल्स विक्ट्री पार्क से एक ही परिवार के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक वरिष्ठ पत्रकार की धर्मपत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। BDA कालोनी कोहेफिजा से एक ही परिवार के दो लोग कोरोना संक्रमित निकले है। पुलिस लाइंस गोविंदपुरा से एक ही परिवार के दो लोग कोरोना संक्रमित निकले। सुदामा नगर में 8 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जनसंपर्क संचालनालय से एक शासकीय कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अरेरा कालोनी से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला। चार इमली से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साकेत नगर से 5 लोगों, शंकर गार्डन सेमरा रोड से एक ही परिवार के दो लोग कोरोना संक्रमित, थाना पिपलानी से एक जवान, शाहपुरा से एक ही परिवार के दो लोग, SBI हेड ऑफिस से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews