Bhopal Corona Update: CRPF कैंप में एक संक्रमित सहित 55 की रिपोर्ट positive, प्रशासन अलर्ट

Bhopal Corona Update: CRPF कैंप में एक संक्रमित सहित 55 की रिपोर्ट positive, प्रशासन अलर्ट

Coronavirus economic impact concept image

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) की राजधानी भोपाल(bhopal) में कोरोना प़ॉजिटिव(corona positive) मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। अब सीआरपीएफ कैम्पस(CRPF Camp) में आज फिर से एक पॉजिटिव मिला है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भोपाल में हड़कंप मच गया है। वहीँ इसके साथ मंगलवार को 56 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसके बाद रजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1878 पहुँच गयी है। वहीँ अबतक कुल 64 लोगों की मौत हो चुकी है।

दरअसल भोपाल में मंगलवार को 56 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें बंगरसिया के सीआरपीएफ कैम्पस में आज फिर से एक पॉजिटिव मिला। अब यहां पर संक्रमितों की संख्या 2 हो गई। भोपाल के बैरागढ़ में बाबा रामदास दरबार मंदिर में रहने वाले एक परिवार के 4 लोग और हॉटस्पॉट जहांगीराबाद क्षेत्र माता मोहल्ला बरखेड़ी में एक ही परिवार के 4 लोग कोरोना संक्रमित आए हैं। हॉटस्पॉट ऐशबाग, मंगलवारा समेत कई इलाकों में कोरोना पॉजिटिव मिले। ये इलाका लगातार भोपाल का हॉटस्पॉट इलाका रहा है इधर भौंरी गांव में बने क्वारेंटाइन सेंटर में सबसे ज्यादा 10 पॉजिटिव मिले। दूसरी तरफ बाणगंगा में 63 काेराेना पाॅजिटिव मरीज मिल चुके हैं। ये भोपाल का सबसे संक्रमित इलाका बन रहा है। हालांकि मंगलवार को चिरायु अस्पताल से 20 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक 469 मरीज स्वस्थ होने पर घर भेज दिए गए।

इससे पहले भोपाल (BHopal) में सोमवार को 50 पॉजिटिव मामले मिले हैं। जिन्हे मिलकर अब तक 1822 पॉजिटिव हो गए हैं| राजधानी में पॉजिटिव मामलों की संख्या में लगातार तेजी से इजाफा हो रहा है। वहीँ इससे पहले सोमवार को मंत्रालय में नगरीय विकास एवं आवास विभाग में कार्यरत एक आउटसोर्स कर्मचारी की कोरोना से मौत हो गई। मंत्रालय कर्मचारी संघ ने विभाग को सील कर दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews