Bhopal Crime News: नशे में धुत पति ने काट डाला पत्नी का पंजा और हथेली, चरित्र पर करता था शक

bhopal crime

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल (bhopal) में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी से इस कदर दरिदंगी की है कि सुनकर दांतो तले अंगुलियां चबाने पर मजबूर हो जाएंगे। नशे में धुत (drunk) इस व्यक्ति ने अपनी पत्नी के बाएं हाथ की हथेली (left palm) और बाएं पैर का पंजा काट (cut) डाला। और उसने ये हैवानियत सिर्फ इसलिए दिखाई क्योंकि उसकी पत्नी फोन पर बात करती थी। पुलिस (police) ने आरोपी को गिरफ्तार (arrested) कर लिया।

ये घटना देर रात मंगलवार निशातपुरा क्षेत्र की है। निशातपुरा स्थित पारस कॉलोनी का निवासी प्रीतम सिंह सिसोदिया अपनी पत्नी संगीता और सात साल के बेटे के साथ रहता है। प्रीतम मजदूरी करता है और उसकी पत्नी संगीता इंदौर की फैक्ट्री में सुपरवाइजर के तौर पर कार्यरत है। बेटा पिता के ही पास रहता है और संगीता 15-15 दिन में इंदौर से भोपाल आया करती है।

यह भी पढ़ें… Jabalpur: कांग्रेस नेत्री ने जबलपुर हाईकोर्ट में दायर की ये याचिका, 19 अप्रैल को सुनवाई

रात करीब 11:30 बजे संगीता फोन पर बात कर रही थी और पति के मुताबिक वो अक्सर फोन पर बात करती रहती थी। उस दिन प्रीतम नशे में धुत था। संगीता को फोन पर बात करते देख उसने संगीता के चरित्र पे सवाल उठाने शुरू कर दिए, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। नशे में धुत प्रीतम ने एकाएक फरसा उठाया और पत्नी के बाएं पैर का पंजा और बाएं हाथ की हथेली काट डाली।

बुरी तरह से घायल संगीता ने चीख पुकार मचाना शुरू किया तो शोर सुनकर पड़ोसी दौड़े और दृश्य देखकर अवाक रह गए। पड़ोसियों ने तुरंत ही पुलिस को फोन लगाया। पुलिस के आने पर प्रीतम वही नशे में खड़ा था और बड़बड़ा रहा था कि पुलिस आई तो ऊसर भी हमला करूंगा। पुलिस ने प्रीतम को अपनी गिरफ्त में लिया और संगीता को उसके कटे हुए अंगों के साथ हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews