लापवाही पर आयुक्त की बड़ी कार्रवाई, 7 CMO की वेतन वृद्धि रोकी

लापवाही पर आयुक्त की बड़ी कार्रवाई, 7 CMO की वेतन वृद्धि रोकी

भोपाल।
कोरोना संकटकाल (corona crisis) के बीच लापरवाही पर  लगातार नकेल कसी जा रही है। अब आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास पी. नरहरि (Commissioner Urban Administration and Development P. Narhari) ने बड़ी कार्रवाई की है। आयुक्त ने 7 सीएमओ की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए है।

दरअसल, आयुक्त ने शासकीय कार्यों में लापरवाही पर 7 मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की एक-एक वेतन वृद्धि को अंसचयी प्रभाव से रोकने के आदेश दिये हैं। इनकी वेतन वृद्धि प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को समय पर राशि अंतरण नहीं करने के कारण रोकी गयी है।

प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद् सुवासरा रमेशचन्द्र सतपुड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद् तराना श्री बन्ने सिंह सोलंकी, प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद् हाटपिपल्या अशोक तिवारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद् महेश्वर श्री राजेन्द्र मिश्रा, तत्कालीन प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद् गरोठ अशफाक खाँ, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद् पीथमपुर वी.एस. बघेल और प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद पचोर के.एल. कुंभकार की एक-एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गयी है। इसी तरह मुख्य नगर पालिका अधिकारी ,नगर परिषद चुरहट आनन्द मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews