NLIU मामले में सीएम शिवराज का बड़ा एक्शन, DGP-कमिश्नर को दिए जांच के निर्देश

cm shivraj singh Chouhan

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने राजधानी में स्‍थित राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय (NLIU) मामले में बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने डीजीपी और कमिश्नर (Bhopal DGP and Commissioner) को संबंधित शिक्षक के विरुद्ध जांच कर कड़ी से कड़ी कार्यवाई के निर्देश दिए है।वही एक महिला पुलिस अधिकारी को भी मामले की जांच करने के निर्देश दिए है।इधर, पीड़िताओं ने प्रबंधन से मांग की है कि अब जिला न्यायाधीश से पूरे मामले की जांच कराई जाए।

यह भी पढ़े… MP Weather: मौसम में फिर बदलाव, हल्की बूंदाबांदी के आसार, जानें पूरे हफ्ते का हाल

दरअसल, राजधानी में स्‍थित राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय (National Law Institute University) के प्रोफेसर तपन मोहंती के खिलाफ यौन शोषण का आरोप और 500 से अधिक विद्यार्थियों द्वारा उनके कक्ष के घेराव के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। आज शुक्रवार को एनएलआइयू के छात्रों का एक संगठन सीएम शिवराज सिंह चौहान से जाकर मिला और फिर उनकी शिकायत पर सीएम शिवराज ने त्‍वरित एक्‍शन लेते हुए सीएम आवास पर पुलिस, प्रशासन के आला अधिकारियों की बैठक बुलाई।इसके बाद उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर संबंधित प्राध्यापक के विरुद्ध जांच कर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े.. MP Government Job 2022: इन पदों पर बंपर भर्तियां, अच्छी सैलरी, 15 मार्च से पहले करें एप्लाई

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छात्रों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मामले पर सीजेआई और हाईकोर्ट के जस्टिस से भी चर्चा करूंगा। 500 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रोफेसर तपन मोहंती पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने के आरोप लगाए है।एक समाचार पत्र में राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय (एनएलआईयू) के प्राध्यापक द्वारा छात्र-छात्राओं से दुर्व्यवहार के संबंध में प्रकाशित समाचार का संज्ञान लेते हुए आज प्रातः तत्काल बैठक बुलाकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews