मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान -दशहरे को शासकीय अवकाश घोषित

Shivraj-Singh-Chouhan

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश उपचुनाव (MP By-election) की सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों (Government officials-employees) को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने 26 अक्टूबर को दशहरे (Dussehra) को शासकीय अवकाश (Government holiday) घोषित करने का ऐलान किया है।

सीएम शिवराज ने बयान जारी करते हुए कहा है कि 25 अक्टूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। 26 अक्टूबर को दशहरे का अवकाश तय किया गया है, ताकी अधिकारी-कर्मचारी अपने गांव जाकर त्यौहार मना सके। वही मुख्यमंत्री ने ने प्रदेशवासियों को महाष्टमी (Mahashtami) के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं और मध्यप्रदेश व देश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना देवी माँ से की है।

मुख्यमंत्री शिवराज (Shivraj Singh Chauhan) ने ऐलान करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में 26 अक्टूबर सोमवार के दिन भी विजयादशमी (Vijayadashami) का शासकीय अवकाश रहेगा। पूर्व में घोषित विजयदशमी का रविवार का अवकाश भी यथावत रहेगा।शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों को भी त्यौहार पर प्रायः अपने गृह नगर या गांव जाकर पर्व मनाना होता है। रविवार के साथ ही सोमवार को भी अवकाश मिल जाने से सुविधाजनक ढंग से पर्व मना पाएंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews