कोरोना संकटकाल के बीच शिवराज सिंह चौहान की बड़ी घोषणा- इनको 1000 रुपए देगी सरकार

सीएम शिवराज सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना (Coronavirus) के तेजी से बढ़ते आंकड़ों के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने घोषणा की है कि मप्र सरकार स्ट्रीट वेंडरों के खाते में 1 हजार रुपए डालेगी और गरीबों को 3 महिने तक फ्री राशन दिया जाएगा।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे छोटे-छोटे स्ट्रीट वेंडर्स को हमने ऋण दिया था। हमने तय किया है कि गरीबों को 3 माह का निशुल्क राशन देंगे और स्ट्रीट वेंडर्स को तुरंत रु. 1,000 की सहायता देंगे जिससे उनका काम चल जाये।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: वातावरण में नमी बरकरार, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि  नगरीय निकायों के जन-प्रतिनिधियों से कोरोना चेन को तोड़ने में सहयोग का आव्हन किया है। उन्होंने कहा है कि शीघ्र ही योग से निरोग का अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक 10 पॉजिटिव मरीजों पर एक योग ट्रेनर फोन से योग कराएगा, डाइट और मनोबल बढ़ाने का परामर्श देगा। हम काढ़ा बाँटने की व्यवस्था भी कर रहे हैं। इसके साथ ही एक पैम्फलेट आपके पास भेजेंगे जिसमें #COVID19 से बचने की जानकारी होगी।स्वच्छता एक प्रमुख विषय है। नगरीय निकायों की ड्यूटी है कि स्वच्छता और सेनेटाइज़ेशन होता रहे ताकि संक्रमण कम हो।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्ट्रीट वेण्डर और फुटपाथ विक्रेताओं की आजीविका की सुरक्षा के लिए एक-एक हजार रूपए उनके खातों में तत्काल जमा कराए गए हैं। उनको 3 माह तक नि:शुल्क राशन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि स्ट्रीट वेण्डर अपनी सेहत ध्यान रखें। उनकी जरूरतों को सरकार पूरा करेगी।  प्रवासी श्रमिकों के लिए भोजन इत्यादि की व्यवस्थाएँ दीनदयाल रसोई योजना से की जाएगी। उन्होंने सैनेटाइजेशन और स्वच्छता के प्रयासों पर भी विशेष बल दिया।

यह भी पढ़े.. मप्र सरकार का बड़ा फैसला- मंत्रियों के साथ IAS अधिकारियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि आप सबसे प्रार्थना है कि संक्रमण की चेन तोड़ने में आप मदद करें। #MPJantaCurfew को सफल बनाने में अपना योगदान दें। स्वयं बाहर न निकलें और दूसरों को प्रेरित करें।वैज्ञानिक रूप से यह सिद्ध हो गया है कि वैक्सीनेशन होने के बाद 99% लोगों को #COVID19 नहीं हुआ। आप सभी लोग अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण (Vaccination) करवाएँ। 1 मई से 18 साल से अधिक के लोगों को मध्यप्रदेश में फ्री में टीका लगाया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews