अस्पताल से “BIG-B” ने जारी की वीडियो, डॉक्टरों के लिए कही ये अद्भुत बात

amitabh bachchan

मुंबई।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन(Bollywood superstar Amitabh Bachchan) अब कोरोना(corona) की चपेट में आ गए हैं। रविवार को उन्होंने ट्वीट(tweet) कर इसकी जानकारी दी है। जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल(Nanavati Hospital of Mumbai) में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की सराहना करते हुए उन्होंने एक वीडियो(video) जारी किया है। बिग बी(BIG-B) ने कहा कि इस संकट काल की घड़ी में जिस तरह से डॉक्टर(doctor) और नर्स(nurse) एस अपनी जान लगाकर लोगों की जीवन को बचाने का काम कर रहे हैं। वह जीवनदायिनी बने हुए हैं। वहीं उन्होंने हाथ जोड़कर डॉक्टरों का अभिनंदन किया है। इधर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने भी ट्वीट कर बिग बी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

दरअसल रविवार को महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि अपने ट्वीट से की थी। उसके बाद जूनियर बच्चन अभिषेक कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दोनों को नानावटी अस्पताल मुंबई में भर्ती कराया गया है। वहां से एक वीडियो के माध्यम से महानायक डॉक्टरों की सराहना करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय की स्थिति बहुत गंभीर है। लेकिन जिस तरह से यह चिकित्सक बहुत सावधानी पूर्वक अपने ड्यूटी बेहद खूबसूरती से निभा रहे हैं उसके लिए मैं नतमस्तक हूं। बिग बी ने कहा कि उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट देखा था। जिसमें लिखा था कि आपको मालूम है मंदिर क्यों बंद है क्योंकि भगवान अस्पताल में काम कर रहे हैं।

इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने कहा कि आप सभी डॉक्टर, नर्स जितने भी लोग इस कोरोनासंकट में काम कर रहे हैं। जितनी मेहनत के साथ इंसानियत के लिए काम कर रहे हैं। आप समाज के लिए जीवनदायिनी है। इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टरों के काम की सराहना की है। इसके साथ ही बिग बी ने अपने फैंस को संदेश देते हुए कहा है कि वह जानते हैं कि यह वक्त निराशाजनक है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है खुद पर भरोसा रखें। निराश ना हो, हताश ना हों। उन्होंने कहा कि हम सब साथ हैं। वहीं बिग बी ने उम्मीद जताई है कि जल्दी समाज और विश्व इस संकट से उबर कर फिर से एक साथ सामने आएगा।

बता दें कि बिग बी के कोरोना पॉजिटिव आते ही उनके परिवार की जांच की गई। जिसमें अभिषेक बच्चन की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।हालाकि जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं सोशल मीडिया पर बिग बी के पॉजिटिव आने के बाद से उनके फैंस उनकी सलामती और रिकवरी के लिए ट्वीट भेज दुआ मांग रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews