
गोवा, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कांग्रेस को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) निकाल रहे हैं, वहीं कांग्रेस की अंदरूनी फूट खत्म होने का नाम नहीं ले रही। गोवा (Goa) में कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है और 8 विधायकों ने आज बीजेपी (BJP) जॉइन कर ली। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत का नाम भी शामिल है।
Ujjain : पीएम मोदी करेंगे महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण, आगमन से पहले जोरों पर भव्य स्वागत की तैयारियां
पूर्व सीएम दिगंबर कामत के साथ देलीला लोबो, माइकल लोबो, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, राजेश फलदेसाई, अलेक्सो सिकेरा और रूडोल्फ फर्नांडीस बीजेपी में शामिल हुए हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक माइकल लोबो ने बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद कहा कि हमने ये कदम पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के हाथ मजबूत करने के लिए उठाया है। उन्होने नारा दिया ‘कांग्रेस छोड़ो, बीजेपी को जोड़ो।’ कांग्रेस को ये झटका उस समय लगा है जब राहुल गांधी पार्टी को मजबूत बनाने और लोगों के बीच छवि सुधारने के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा में राहुल गांधी समेत तमाम बड़े नेता 150 दिन में 3570 किमी चलेंग और ये यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी।
बता दें कि बुधवार को गोवा में कांग्रेस के विधायक दल ने बीजेपी में विलय के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था। उससे कुछ समय पहले ही बीजेपी की तरफ से ये दावा आया था कि कांग्रेस के कुछ विधायक उनकी पार्टी जॉइन करने वाले हैं और फिर ये ताजा घटनाक्रम हो गया। इससे पहले गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 11 और बीजेपी गठबंधन (NDA) के 25 विधायक थे। राज्य में इस साल फरवरी में विधानसभा चुनाव हुए थे और मार्च में सरकार का गठन हुआ था। अब कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जुलाई में भी कांग्रेस के 5 विधायकों द्वारा पार्टी छोड़ने की चर्चा थी लेकिन उस समय पार्टी ने बगावत रोक ली थी। लेकिन इस बार कांग्रेस ऐसा नहीं कर पाई और उनके 8 विधायकों ने पाला बदल लिया।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

