RSS में बड़ा बदलाव: दत्तात्रेय होसबाले ने ली भैया जी जोशी की जगह, बने सरकार्यवाह

RSS में बड़ा बदलाव: दत्तात्रेय होसबाले ने ली भैया जी जोशी की जगह, बने सरकार्यवाह

बैंगलुरु, डेस्क रिपोर्ट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानि RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने शुक्रवार को शुरू हुई दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन शनिवार को सर्वसम्मति से संघ का नया सरकार्यवाह चुन लिया। प्रतिनिधि सभा के सदस्यों ने सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले (Dattatreya Hosabale) को ये जिम्मेदारी सौंप दी। वो सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी (Suresh Bhaiyaji Joshi)  का स्थान लेंगे। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले (Dattatreya Hosabale)  2009  से सह सरकार्यवाह की जिम्मेदारी निभा रहे थे। अब वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में नंबर दो की पोजीशन पर पहुंच गए हैं।

नए सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले (Dattatreya Hosabale) न केवल 2024 के चुनावों तक इस पद पर रहेंगे बल्कि 2025 में संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों में संघ का संगठनात्मक मार्गदर्शन करेंगे। वे कर्नाटक के शिमोगा से आते हैं। उनका नाम पहले से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह के लिए चल रहा था और अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के दूसरे दिन उनके नाम को सर्वसम्मति से सहमति दे दी गई।

सुरेश भैयाजी जोशी 2009 से संभाल रहे थे सरकार्यवाह की जिम्मेदारी

अब तक सरकार्यवाह की जिम्मेदारी सभाल रहे सुरेश भैयाजी जोशी (Suresh Bhaiyaji Joshi)  2009 से ये जिम्मेदारी निभा रहे थे उन्होंने 2018 में पद छोड़ने की पेशकश की थी लेकिन 2019  के लोकसभा चुनावों को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था वैसे सरकार्यवाह का कार्यकाल तीन साल का होता है लेकिन सुरेश भैयाजी जोशी ने ये अपने चार कार्यकाल पूरे किये।

दत्तात्रेय होसबाले (Dattatreya Hosabale) के सरकार्यवाह बनने पर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें बधाई दी है

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews