MP School: कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

MP school Education department

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) ने यह स्पष्ट किया है कि इस वर्ष किसी भी कक्षा में जनरल प्रमोशन (General promotion) देने संबंधी कोई निर्देश नहीं दिये हैं, न ही इस प्रकार का कोई प्रस्ताव विचाराधीन है।मध्यप्रदेश के विद्यालयों(MP School) में इस वर्ष कक्षा 9 से 12वीं की वार्षिक परीक्षाएँ तथा कक्षा 1 से 8 के विद्यालयों में प्रतिभापर्व तथा प्रोजेक्ट आधारित वर्कशीट के आधार पर मूल्यांकन किया जायेगा।

यह भी पढ़े.. MP College: उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा तोहफा, नए सत्र से छात्रों को मिलेगा लाभ

स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से साफ कहा गया है कि प्रदेश में 18 दिसम्बर 2020 से कक्षा 9वीं से 12वीं की सभी शालाएँ पूर्णकालिक रूप से संचालित की जा रही है। वर्तमान में भोपाल, इन्दौर एवं जबलपुर शहर की शालाओं को छोड़कर अन्य स्थानों पर शालाऐं संचालित है। कक्षा 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षाएँ 12 अप्रैल 2021 से शुरू हो रही है। इस के लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा टाइम-टेबल जारी कर दिया गया है।

मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board of Secondary Education) कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएँ भी 30 अप्रैल से शुरू हो रही हैं, जिसका टाइम-टेबल माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी किया जा चुका है। परीक्षाओं की तैयारी के लिये शालाओं में विद्यार्थियों (Schoo Student) की काउंसलिंग की जा रही है तथा उनकी सुविधा के लिये प्रश्न बैंक भी विमर्श पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए हैं। ये प्रश्न बैंक, निर्धारित ब्लू प्रिंट के आधार पर तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी नियमित रूप से अभ्यास कर वार्षिक परीक्षाओं में बेहतर परिणाम अर्जित कर सकें।

बता दे कि राज्य शिक्षा केन्द्र (State education center) द्वारा 30 दिसम्बर 2020 को जारी निर्देशानुसार वर्कशीट मूल्यांकन उपरांत छात्रों की रिजल्टशीट तैयार कर 31 मार्च 2021 तक परीक्षा परिणाम की घोषणा कर कक्षोन्नति दी जायेगी। कक्षा 8 सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले छात्रों को विगत सत्र अनुसार प्रारंभिक शिक्षा (Education) पूर्णता प्रमाण भी जारी किये जायेंगे।

यह भी पढ़े.. MP में विकासकार्यों के लिए शिवराज सरकार ने जारी की राशि, इन जिलों को मिलेगा लाभ

गौरतलब है कि कोविड महामारी (Coronavirus0 की परिस्थितियों में बच्चों पर मूल्यांकन संबंधी तनाव को कम करने एवं सहज वातावरण देने की दृष्टि से कोविड 19 संक्रमण के परिप्रेक्ष्य में प्रशासकीय अनुमोदन के आधार पर सत्र 2020-21 के लिये अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन (प्रतिभा पर्व) एवं वार्षिक मूल्यांकन वर्कशीट और प्रोजेक्ट आधारित (होम बेस्ड एसाइनमेंट के रूप में) 18-25 फरवरी तथा 8-20 मार्च 2021 के दौरान किया गया। बच्चों ने घर पर रहकर इन वर्कशीट्स व प्रोजेक्ट को पूर्ण कर निर्धारित अवधि में कक्षा शिक्षक के पास जमा करवाया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews