सीएम शिवराज सिंह की बड़ी बैठक आज, स्कूल-कॉलेज बंद करने पर हो सकता है फैसला

mp shivraj government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश और मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना ने राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है, ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए अलग अलग राज्यों द्वारा स्कूल-कॉलेज (School College Close) बंद करने को लेकर फैसले लिए जा रहे है। इसी कड़ी में आज 10 जनवरी 2022 को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी कलेक्टर-कमिश्नर और मंत्रियों की एक बड़ी बैठक बुलाई है, जिसमें स्कूल और कॉलेजों (MP School College) को बंद करने के साथ कई बड़े फैसले लिए जा सकते है।

यह भी पढ़े.. रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे चलाएगा ये स्पेशल ट्रेनें, ऐसा रहेगा रूट

सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज दोपहर 3 बजे होने वाली बैठक में सभी मंत्री, सभी जिलों के कलेक्टर, एसपी, कमिश्नर, आईजी, प्रभारी अधिकारी सहित संबंधित जन जुडेंगे ।इसमें स्कूल और कॉलेज को बंद करने और किसानों की ओलावृष्टि से फसल बर्बाद के लिए मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है।वही प्रदेश की स्थितियों को लेकर भी कई बड़े फैसले लिए जा सकते है।

इस बैठक के दौरान सीएम शिवराज प्रदेश में हुई ओलावृष्टि और बारिश की भी समीक्षा करेंगे, ताकी किसानों को उनकी फसल का सही मुआवजा मिल सके।इसके अलावा 12 जनवरी 2022 को युवा दिवस के दिन आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण कार्यक्रम रोजगार दिवस की तैयारी की जानकारी लेंगे और महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देंगे।इस दिन प्रदेशभर के जिलों में रोजगार मेले लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़े.. शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, कलेक्टरों को मिले ये निर्देश, सभी जिलों को होगा लाभ

इधर, आज सोमवार को स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के साथ स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कर सकते है, जिसमें पहली से 8वीं तक की कक्षाओं का ऑफलाइन की बजाय ऑनलाइन आयोजन को लेकर भी फैसला लिया जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews