मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर बड़ी खबर

मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर बड़ी खबर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्त(appointment of governer) को लेकर सोशल मीडिया(social media) पर एक खबर तेजी से वायरल(viral) हो रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि लक्ष्मीकांत वाजपेई(laxmikant bajpai) को मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल(governer) नियुक्त किया गया है। हालांकि राज्य शासन की तरफ से ऐसे कोई निर्णय अभी तक सामने नहीं आए हैं। वही सोशल मीडिया के इस वायरल खबर के बाद लक्ष्मीकांत वाजपेई ने इस खबर का सिरे से खंडन किया है।

दरअसल सोशल मीडिया के कई पोस्ट में लक्ष्मीकांत वाजपेई के राज्यपाल बनने की खबर वायरल हो रही थी। कई मीडिया हाउस ने भी इस खबर को छाप दिया था। जिसके बाद जब खुद लक्ष्मीकांत वाजपेई से बात की गई तो उन्होंने पहले तो मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाए जाने की खबर का सिरे से खंडन किया और उसके कुछ देर के बाद फेसबुक पर एक पोस्ट डाल कर इन तमाम अफवाहों पर विराम लगा दी। लक्ष्मीकांत वाजपेई ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सोशल मीडिया पर चल रहे आधारहीन समाचारों का संज्ञान ना ले। लक्ष्मीकांत वाजपेई उत्तर प्रदेश के जाने-माने नेता है। उत्तर प्रदेश के मेरठ से विधायक रह चुके हैं और काफी लंबे समय से राजनीतिक रूप से राजनीति से अलग है।

बता दें कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन के बाद बीते दिनों यह हलचल तेज हो गई थी कि प्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति केंद्र सरकार जल्द ही करेगा। जिसके बाद अचानक से नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर शनिवार को दिनभर सोशल मीडिया पर खबरें वायरल होती रहे। यहां तक कि सोशल मीडिया पर कई बधाई संदेश भी पोस्ट किए जाने लगे। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से या मध्यप्रदेश शासन की तरफ से राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर कोई अधिसूचना तक जारी नहीं की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews