युवाओं के लिए बड़ी खबर, मध्य प्रदेश में चार हजार आरक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी

police constable jobs

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| उपचुनाव (Byelection) से पहले युवा बेरोजगारों को साधने सरकार ने बड़ा दांव चला है| सरकार ने प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB) के जरिए 4000 पुलिस आरक्षक  की भर्ती (Police constable recruitment) का विज्ञापन जारी करा दिया है। पदों एवं आयु संबंधी विस्तृत जानकारी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.peb.mp.gov.in पर उपलब्ध है।

पुलिस विभाग (Police Department) में लम्बे समय से भर्ती का इन्तजार कर रहे युवा भर्तियां निकालने की मांग कर रहे थे| इसको लेकर ज्ञापन, प्रदर्शन भी हुए| जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh CHauhan) ने अधिकारियों के साथ बैठक लेकर रिक्त पदों पर शीग्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे| जिसके बाद से गृह विभाग समेत अन्य विभागों में भर्तियों को लेकर काम शुरू हो गया| इस बीच गुरूवार को 4000 पुलिस आरक्षक की भर्ती का विज्ञापन जारी करा दिया गया।

प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने आरक्षक संवर्ग की भर्ती परीक्षा 2020 की परीक्षा का संभावित कार्यक्रम घोषित कर दिया है । आरक्षक संवर्ग के लगभग 4 हजार पदों पर भर्ती होना है। पीईबी द्वारा जारी सूचना के अनुसार आरक्षक संवर्ग की भर्ती प्रक्रिया 25 नवंबर से प्रारंभ होगी। ऑनलाईन आवेदन पत्र 24 दिसम्बर से प्राप्त किये जायेंगे। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जाने की अंतिम तिथि 7 जनवरी, 2021 रखी गई है। आवेदन पत्र 12 जनवरी, 2021 तक संशोधन किये जा सकेंगे। आरक्षक संवर्ग की परीक्षा 6 मार्च, 2021 से प्रारंभ होगी। सभी तिथियां और भर्ती पद की संख्या संभावित हैं, जिनमे आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है|

आरक्षक संवर्ग की भर्ती हेतु भर्ती परीक्षा – 2020 का विज्ञापन

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews