कांग्रेस के बंधक विधायकों को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

कांग्रेस के बंधक विधायकों को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

भोपाल. सियासी घमासान के बीच प्रदेश के बन्धक बने विधायकों को वापस लाया गया है। जिसके बाद प्रदेश के वित्त मंत्री तरुण भनोत(Tarun bhanot), मंत्री जीतू पटवारी(jitu patwari) और जयवर्धन सिंह(jayvardhan singh) द्वारा उन विधायकों को सीएम हाउस लाया गया। जहां मुख्यमंत्री कमलनाथ(kamalnath) सहित कानून मंत्री पीसी शर्मा(P.C.sharma) एवम् मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल ने उनसे मुलाकात की।

पीसी शर्मा का बयान

इस मुद्दे पर बोलते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि हमारे विधायकों को जबरन बंधक बनाया गया है। जल्दी बीजेपी पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारे विधायक षड्यंत्र में आकर चले गए थे लेकिन वह कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। सभी विधायक तफरीह के लिए गए थे और लौटकर वापस आ गए हैं।

मिसिंग विधायकों के बारे में पूछने पर सुरेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि कोई कहीं नहीं गया है, सभी विधायक जल्द वापस आएंगे। हमारी सरकार पांच नहीं है बल्कि 10 साल तक चलने वाली सरकार है। जनता भलीभांति बीजेपी की राजनीति को समझ रही है। बीजेपी का असली चेहरा सबके सामने आ चुका है।

विधायक हमारे साथ – पीसी शर्मा

विधायकों के विचार पर पीसी शर्मा ने बताया कि हमारे विधायकों को वापस लाने में जीतू पटवारी, जयवर्धन सिंह और तरुण भनोत की भूमिका सर्वाधिक रही है। सारे विधायक सीएम कमलनाथ के साथ हैं और कांग्रेस के साथ ही रहना चाहते हैं। जैसा कि आपको मालूम है इन 6 विधायकों में बसपा के दो और कांग्रेस के चार विधायक शामिल हैं।

बीजेपी ने किया आरोप को खारिज

गौरतलब है कि कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि बीजेपी की तरफ से उनके कुछ विधायकों को बंधक बनाया गया है। जिसकी कुछ वायरल वीडियो में पुष्टि भी हुई थी किन्तु बीजेपी के नेता इस बात को बार बार नकार रहे है। उन्होंने इसे कांग्रेस का आंतरिक कलह बताया है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि सारे आरोप बेबुनियाद है। कांग्रेस टुकड़ों में बंट चुकी है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews