कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इन दो दिग्गजों ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इन दो दिग्गजों ने दिया इस्तीफा

श्रीनगर।
इन दिनों पूरे देश की कांग्रेस पर संकट के बादल छाए हुए है। हर राज्य में बगावत के सुर तेजी से फूट रहे है। एमपी में जहां सरकार के अस्थिर होने की खबरों सुर्खियां बटोर रही है वही श्रीनगर में मुश्किलें कम नही हो रही है। इसके चलते एक के बाद एक नेताओं के इस्तीफे सामने आ रहे है।अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दो और वरिष्ठ नेताओं जिला जम्मू ग्रामीण प्रधान विक्रम मल्होत्रा और पूर्व मंत्री मंजीत सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।दोनों नेताओं ने अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश प्रधान जीए मीर को भेज दिया है।इसके पहले भी कई दिग्गज इस्तीफा दे चुके है, ऐसे में यहां भी कांग्रेस का अस्तित्व खतरें में नजर आ रहा है।

खास बात ये है कि विक्रम मल्होत्रा के पिता अमृत मल्होत्रा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व जम्मू कश्मीर में विधान परिषद के पूर्व चेयरमैन रहे हैं।विक्रम मल्होत्रा ने जम्मू पूर्व विधानसभा सीट से साल 2014 से चुनाव भी लड़ा था और हार गए थे। वहीं मंजीत सिंह इससे पहले तीन पार्टियों को छोड़ चुके हैं। वह पहले बहुजन समाज पार्टी से जुड़े थे और बाद में पीडीपी में शामिल हो गए थे। पूर्व पीडीपी-कांग्रेस गठबंधन सरकार जब साल 2002 में अस्तित्व में आई थी तो उस समय मंजीत सिंह को राज्यमंत्री बनाया गया था। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

इधर,पीडीपी के पूर्व नेता सैयद अल्ताफ बुखारी के नेतृत्व में रविवार को एक नए राजनीतिक दल ‘जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी’ (जेकेएपी) की स्थापना की जाएगी। नई पार्टी का मुख्य उद्देश्य पिछले साल पांच अगस्त से अनिश्चितता का सामना कर रहे लोगों को राहत मुहैया करना होगा।अबतक पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती से दूरी बनने तक वह पीडीपी में थे. जून 2018 में भाजपा के समर्थन वापस लेने के बाद महबूबा की सरकार अल्पमत में आ गई थी। पीडीपी के कामकाज को लेकर महबूबा और बुखारी में मतभेद थे। कृषि विज्ञान में स्नातक बुखारी (60) के साथ नेशनल कांफ्रेंस (नेकां), पीडीपी, कांग्रेस और भाजपा सहित कई अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी होंगे, उनके साथ आने वाले प्रमुख नेताओं में विजय बाकया, रफी मीर (नेकां), उस्मान माजिद (कांग्रेस के पूर्व विधायक), गुलाम हसन मीर (पूर्व निर्दलीय विधायक), जावेद हुसैन बेग, दिलावर मीर, नूर मोहम्मद, जफर मनहास, अब्दुल माजिद पद्दार, अब्दुल रहीम राठेर (पीडीपी), गगन भगत (भाजपा) और कांग्रेस के मंजीत सिंह तथा विक्रम मल्होत्रा शामिल हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews