लॉकडाउन के बीच सड़क पर मनाया जन्मदिन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

court

बड़वानी।

एमपी में पूर्ण लॉकडाउन के बीच प्रशासन द्वारा लगातार निर्देश दिए जाने के बाद भी लोग नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसका एक मामला बड़वानी जिले में सामने आया है। बड़वानी कस्बे में शनिवार देर रात अपना जन्मदिन मनाने के लिए सड़क पर केक काटने के आरोप में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

मीडिया से बात करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि आरोपी महिल मोहल्ले के जलील खान ने पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्तों के द्वारा पार्टी आयोजित न करने की सलाह देने के बावजूद अपना जन्मदिन मनाने के लिए बुलाया था। यादव ने कहा कि जब पड़ोसियों ने उसके जन्मदिन के आयोजन पर आपत्ति जताई तो खान ने कथित तौर पर पड़ोसियों के साथ झगड़ा भी किया। उनमें से कुछ ने पुलिस को बुलाया और पूछताछ करने के बाद एक गश्ती दल ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews