सियासी घटनाक्रम के बाद बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गज नेता दिल्ली रवाना, बड़ी रणनीति की तैयारी

सियासी घटनाक्रम के बाद बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गज नेता दिल्ली रवाना, बड़ी रणनीति की तैयारी

भोपाल।

मध्य प्रदेश के सियासी संग्राम के बीच बीजेपी ने अपने सभी प्रवक्ताओं की दिल्ली में बैठक बुलाई है। यह बैठक नरेंद्र सिंह तोमर के आवास पर होनी है। बैठक में धर्मेंद्र प्रधान, अनिल जैन के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे।वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस मंत्री जीतू पटवारी सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। पटवारी के साथ कांग्रेस दल के कुछ नेता भी दिल्ली पहुंचने वाले हैं।

प्रदेश की सियासी हलचल के बीच कांग्रेसी मंत्री जीतू पटवारी सोमवार को दिल्ली के लिए निकले हैं। उनके साथ कांग्रेस मंत्री उमंग सिंगर राज सभा सांसद विवेक तंखा, मध्य प्रदेश के महाधिवक्ता शशांक शेखर और बलराम चौधरी भी मौजूद है। पटवारी भोपाल एयरपोर्ट से प्राइवेट विमान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने अपने सभी प्रवक्ताओं की दिल्ली में बैठक बुलाई है। यह बैठक नरेंद्र सिंह तोमर के आवास पर होनी है। बैठक में धर्मेंद्र प्रधान, अनिल जैन के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे। जहां प्रदेश के सियासी घटनाक्रम पर चर्चा की जाएगी।

दरअसल कमलनाथ सरकार को सोमवार को विधानसभा में शक्ति परीक्षण के लिए आमंत्रित किया गया था।किंतु सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के बाद कोरोना से बढ़ते हुए खतरे को देखकर विधानसभा 26 मार्च के लिए स्थगित कर दी गई थी। जिसके बाद बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। वहीं आई खबर के मुताबिक राज्यपाल लालजी टंडन ने कमलनाथ को दोबारा पत्र लिखकर मंगलवार को फ्लोर टेस्ट करवाने का निवेदन किया है। गौरतलब होगी बेंगलुरु में कांग्रेस के बागी विधायकों की कोरोना टेस्टिंग की जा चुकी है। जिसके कारण यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बंगलुरु में बैठे हुए कांग्रेस विधायक भी वहां से अपना स्वास्थ्य सर्टिफिकेट ले जल्द ही भोपाल पहुंच सकते हैं। अब यह देखना दिलचस्प है की इन सियासी गतिविधियों के बीच राज्यपाल टंडन के पत्र के बाद कमलनाथ सरकार क्या निर्णय लेती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews