कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने विधायकों को जारी किया व्हिप

कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने विधायकों को जारी किया व्हिप

भोपाल।कांग्रेस के व्हीप के बाद अब बीजेपी ने भी विधायकों के लिए व्हीप जारी कर दिया है।सभी विधायकों को सोमवार को विधानसभा में उपस्थित होने को कहा गया है।वही भाजपा के समर्थन में वोटिंग करने को कहा गया है।आपको बता दे कि 16 मार्च सोमवार से विधानसभा का बजट सत्र शुरु होने वाला है और इसी दिन राज्यपाल के निर्देश के बाद कमलनाथ सरकार को बहुमत साबित करना है। इधर बजट सत्र से पहले सियासी हलचल तेज हो चली है। विधायकों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया है। आज सुबह कांग्रेस के 82 विधायक जयपुर से भोपाल पहुंचे है और अब शाम तक बैंगलूरु से बागी कांग्रेस विधायकों के भोपाल पहुंचने की चर्चाएं है।इसी बीच बीजेपी के दिग्गज नेताओं सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान के बैंगलुरु जाकर विधायकों से मिलने की अटकलें तेज है।

बता दें 16 मार्च से बजट सत्र शुरू होने वाला है। लेकिन इससे पहले राज्यपाल ने राज्य सरकार को बहुमत साबित करने के निर्देश दिए हैं। बेंगलुरू से सभी 22 विधायकों ने एक बार फिर वीडियो जारी कर इस्तीफे की पुष्टि कर दी है।वहीं जयपुर से कांग्रेस के 89 और 4 निर्दलीय विधायक भोपाल पहुंच चुके हैं। सभी विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। फ्लोर टेस्ट से पहले कल के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। राज्यपाल ने स्पष्ट किया है कि अभिभाषण के बाद राज्य सरकार को विश्वासमत हासिल करने के लिए बहुमत साबित करने के निर्देश दिए हैं। क्योंकि विधायकों के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने बहुमत होने का दावा किया है।

क्या होता है व्हिप

दरअसल, पार्टियां किसी विधेयक पर वोटिंग या फ्लोर टेस्ट से पहले व्हिप जारी करती हैं। इसके लिए पार्टियां पार्टी के वरिष्ठ सदस्य की नियुक्ति करती हैं। व्हिप जारी होने के बाद पार्टी के सदस्य पार्टी लाइन के खिलाफ नहीं जा सकते हैं। अगर वह जाते हैं या फिर क्रॉस वोटिंग करते हैं तो उनकी सदस्यता खतरे में पड़ सकती हैं। साथ ही दलबदल कानून के तहत सदन के अध्यक्ष उन्हें अयोग्य घोषित कर सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews