बीजेपी नेता विजेश लूनावत का निधन, सीएम शिवराज ने दी श्रद्धांजलि

बीजेपी नेता विजेश लूनावत का निधन, सीएम शिवराज ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ बीजेपी नेता विजेश लूनावत (vijesh lunawat) का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई। इससे पहले वो कोरोना संक्रमित हुए थे और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अपने हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के कारण वो काफी लोकप्रिय थे।

विजेश लूनावत के निधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होने लिखा कि ‘बीजेपी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और और हम सभी के प्रिय साथी विजेश लूनावत जी के निधन की सूचना से स्तब्ध और दुखी हूं। यह मध्यप्रदेश भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ है।’

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी ट्वीट करते हुए उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होने लिखा कि ‘बीजेपी मध्यप्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष विजेश लूनावत जी के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। लूनावत जी ने हमेशा एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन के लिए कार्य किया है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews