भाजपा विधायक दल की बैठक जारी, कांग्रेस भी कर रही समीकरणों पर चर्चा

भाजपा विधायक दल की बैठक जारी, कांग्रेस भी कर रही समीकरणों पर चर्चा

भोपाल।

प्रदेश में मचे सियासी कोहराम के बीच भाजपा भोपाल स्थित अपने बीजेपी मुख्यालय में अपने विधायक दल के साथ बैठक कर रही है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए चौहान ने बताया कि राज्यसभा चुनाव को लेकर यह बैठक की जा रही है। बीजेपी दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार की जीत तय करेगी। इसके लिए यह बैठक बुलाई गई है। चौहान ने बताया कि और किसी मुद्दे पर इस बैठक का कोई लेना देना नहीं है।

वहीं विधायक दल के नेता बदलने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गोपाल भार्गव विधायक दल के नेता है और वही रहेंगे। चौहान ने बताया है कि बीजेपी राज्यसभा में दोनों सीटों पर चुनकर आए। इसकी योजना और रणनीति तैयार की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ बीजेपी मुख्यालय पहुंचे हैं। जहां बीजेपी विधायक विधानसभा अध्यक्ष प्रजापति से मुलाकात कर कांग्रेसी इस्तीफे का मुद्दा रख सकते हैं। खबरों के मुताबिक राज्यपाल के भी भोपाल आने की कोई सूचना नहीं है। उधर कमलनाथ सीएम हाउस में कांग्रेस विधायक दल की बैठक कर रहे हैं। जहां सरकार बचाने के सारेे समीकरणों पर चर्चा की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews