Corona Update: अब इस BJP विधायक के कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप

Corona Update: अब इस BJP विधायक के कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप

अहमदाबाद।
आम आदमी पर अबतक कहर बरसाने वाला कोरोना अब नेताओं को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। अहमदाबाद के निकोल से विधायक जगदीश पंचाल के बाद अब नरोदा से बीजेपी विधायक बलराम थवानी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। थवानी की सोमवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।गुजरात में अभी तक कोरोना संक्रमण के कुल 16,794 मामले सामने आ चुके हैं।

बताया जा रहा है कि थवानी को बुखार और गले में इंफेक्शन की शिकायत के बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया था. इसकी रिपोर्ट आज यानी 1 जून को आई है, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती किया गया है।इससे पहले भाजपा और कांग्रेस के एक-एक विधायक कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं। कांग्रेस विधायक को दो सप्ताह पहले ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। भाजपा विधायक का इलाज चल रहा है।

बता दे कि अहमदाबाद में अभी तक सात नगर सेवक और तीन विधायक कोरोना संक्रमित पाये गये है। कांग्रेस के सीनियर लीड़र व बेहरामपुरा के नगर सेवक ग्यासुद्दीन शेख की इस बीमारी से मौत भी हो चुकी है। इससे पहले कांग्रेस के विधायक इमरान खेड़ावाला और भाजपा के विधायक जगदीश पंचाल कोरोना पोजिटिव पाये गये थे।इमरान खेड़ावाला उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। महानगर पालिका में विपक्ष के नेता दिनेश शर्मा और उनकी पुत्र अर्पण शर्मा भी कोरोना पोजिटिव है। उनका एसवीपी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews