सोमवार रात भोपाल में ही रहेंगे बीजेपी विधायक, रद्द हुआ दिल्ली जाना

सोमवार रात भोपाल में ही रहेंगे बीजेपी विधायक, रद्द हुआ दिल्ली जाना

भोपाल।

प्रदेश की सियासी हलचल एक बार फिर से तेज हो गई है। जहां राज्यपाल ने कमलनाथ सरकार को मंगलवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट करवाने के लिए कहा है। वही बीजेपी के विधायकों का भोपाल से वापस दिल्ली जाना भी रद्द हो गया है। कल के फ्लोर टेस्ट की संभावना को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है।

बता दे कि अपने विधायकों को सुरक्षित रखने के लिए बीजेपी अपने विधायकों को भोपाल से बाहर ले जाने की तैयारी में थी। जिन्हें सोमवार को स्पाइसजेट के जरिए भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरना था। अब खबर आ रही है कि विधायकों का दिल्ली जाना कैंसिल कर दिया गया है। जिसके बाद आज विधायक भोपाल के ही होटल आमिर ग्रीन में ठहरेंगे। इससे पहले सोमवार को बहुमत परीक्षण के संभावना को देखते हुए बीजेपी ने रविवार को अपने सभी विधायकों को वापस गोपाल बुला लिया था। किंतु सोमवार को विधानसभा सत्र में राज्यपाल के विभाजन के बाद कोरोना की वजह से विधानसभा को 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया। जिसके बाद फ्लोर टेस्ट की स्थिति नहीं बन पाई। ऐसी स्थिति में बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। किंतु इसके बाद राज्यपाल लालजी टंडन ने कमलनाथ सरकार को पत्र लिखकर मंगलवार को विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा है। जिससे स्थिति स्पष्ट है की बहुमत परीक्षण में बीजेपी अपने सारे विधायकों के साथ उपस्थित रहेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews