आगर-मालवा।
देवास (dewas) से बीजेपी (bjp) के सांसद (member of parliyament) महेंद्र सिंह सोलंकी (mahendra singh solanki) को पुलिस (police) ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री कमलनाथ (kamalnath) को काले झंडे दिखाने के दौरान हुई। दरअसल जनसमस्याओं को लेकर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को झंडे काले झंडे दिखाए थे जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।सासंद ने जमानत लेने से इन्कार करते हुऐ जेल जाने की बात कही है।
ये भी पढ़ें
1आगर मालवा में मंदिर तोड़ने पर बवाल, सड़क पर उतरे बजरंग दल के कार्यकर्ता, हाईवे पर किया चक्काजाम, पढ़ें खबर
2अफीम नीति 2026-27 के विरोध में किसानों का हल्ला बोल, नारकोटिक्स कार्यालय का घेराव किया, वित्त मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
3CJP नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, बैकग्राउंड जांचने की मांग, नोटिस जारी, आशुतोष रांका का रिएक्शन
4मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, छुट्टी के दिन भी खुली रहेंगी मंडियां, सोयाबीन-मक्का की खरीदी होगी
इधर सीएम कमलनाथ ने आगर मालवा को करोड़ों की सौगात दी। सीएम ने आगर मालवा में 6 सौ करोड़ की नलजल योजना का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने नवनिर्मित कलेक्ट्रेट का लोकार्पण और करीब 10 हजार किसानों को कर्ज माफी की सौगात भी दी। कार्यक्रम में मंत्री जयवर्धन सिंह भी मौजूद रहे। उपचुनाव से पहले आगर मे यह सरकार का बड़ा दांव माना जा रहा है।
बता दे कि आगर सीट पर उपचुनाव होना है।यह सीट भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन के बाद खाली हुई है। आगर-मालवा विधानसभा सीट पर कांग्रेस अभी से जोर लगा रही है।बीते कई दिनों से कमलनाथ के मंत्री यहां लगातार दौरा कर रहे है और जनता को सरकार की उपलब्धियां गिनाने में लगे हुए है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है।