भाजपा का कमलनाथ पर बड़ा हमला, समझ आता है इनका चीन से क्या नाता है

kamalnath

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal nath) द्वारा चीनी कोरोना वेरिएंट को इंडियन कोरोना वेरिएंट  (Indian Corona Variant) कहने पर भड़की भाजपा (BJP) ने कमलनाथ (Kamal nath) के खिलाफ FIR करवाने के बाद एक और बड़ा हमला किया है।  भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कमलनाथ (Kamal nath) को चीन से जोड़ते हुए एक ट्वीट किया है।

कमलनाथ (Kamal nath) द्वारा कोरोना वेरिएंट को इंडियन कोरोना वेरिएंट कहे जाने के बाद से भाजपा (BJP) आक्रोशित है। भाजपा (BJP) का आरोप है कि कमलनाथ (Kamal nath) और कांग्रेस (Congress) देश और प्रदेश में भय और भ्रम का माहौल बना रहे हैं।  कोरोना आपदा के बीच कमलनाथ (Kamal nath) ओछी राजनीति कर रहे हैं। कमलनाथ (Kamal nath) के बयान के बाद भड़की भाजपा ने रविवार को क्राइम ब्रांच थाने मे FIR दर्ज करवाई इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

ये भी पढ़ें – मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान, कहा- ‘ कमलनाथ उड़ा रहे देश के संविधान का मजाक’

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर (Lokendra Parashar) ने सोमवार को  एक ट्वीट कर कमलनाथ (Kamal nath) पर बड़ा हमला किया है। भाजपा मीडिया प्रभारी ने लिखा – जब कांग्रेस ने चीन से चंदा लिया था, तब कमलनाथ  देश के वाणिज्य मंत्री थे। सवाल खड़ा हुआ था कि कांग्रेस को चीन से चंदा क्यों आता है ? आज जब देश कोरोना से जूझ रहा है तब कमलनाथ का चाइनीस करोना को इंडियन कोरोना कहना बताता है कि चीन से इनका क्या नाता है।

ये भी पढ़ें – कमलनाथ के ‘आग लगा दो’ पर सीएम शिवराज की कड़ी निंदा, सोनिया गांधी से पूछा ये सवाल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews