निकाय चुनाव 2021: मप्र के राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह का बड़ा बयान

निकाय चुनाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board of Secondary Education-MP Board)  द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं (Board Exams 2021) के बाद अप्रैल में कभी भी चुनाव आयोग (Election Commission)नगरीय निकाय चुनावों (Urban Body Election) और पंचायत चुनावों (Panchayat Election 2021) की तारीखों का ऐलान कर सकता है।वही संभावना जताई जा रही है अब 12 मार्च के बाद किसी भी दिन मध्यप्रदेश में आचार संहिता(Code of conduct) की घोषणा हो सकती है।इसको लेकर आयोग तैयारियों में जुटा हुआ है। वही राजनैतिक पार्टियां बीजेपी-कांग्रेस भी पूरे दमखम लगा रही है।

यह भी पढ़े.. मप्र निकाय चुनाव: आयुक्त ने कलेक्टरों को दिए यह निर्देश, 24 घंटे में करना होगा समाधान

दरअसल, आज सोमवार को राज्य निर्वाचन (State election commissioner) आयुक्त बसंत प्रताप सिंह(Basant Pratap Singh)  ने आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत निर्वाचन में कानून व्यवस्था के संबंध में पुलिस महानिदेशक (MP DGP)  विवेक जौहरी और अपर मुख्य सचिव  राजेश राजौरा से चर्चा की। श्री सिंह ने कहा कि मतदान के दौरान अतिसंवेदनशील और संवेदनशील मतदान (Voting) केन्द्रों में पर्याप्त पुलिस बल (MP POLICE) लगाया जाय। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण निर्वाचन सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सिंह ने बताया कि पंचायत निर्वाचन तीन और नगरीय निकाय चुनाव दो फेज में करवाये जायेंगे। अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों में वीडियो कैमरे (VIDEO CAMERA) भी लगवाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो जायेगी। इसका शख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाय।

यह भी पढ़े.. राहुल गांधी का बड़ा दावा- ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं बनेंगे CM, कांग्रेस में आने का ऑफर

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि पहली बार यह प्रावधान किया जा रहा है कि नामांकन-पत्र में गलत जानकारी देने पर 6 महीने की सजा और 25 हजार रूपये का जुर्माना हो सकेगा। नगरीय निकाय चुनाव में सामान्य प्रेक्षक के साथ ही व्यय प्रेक्षक भी नियुक्त किए जायेंगे। उन्होंने विधिक प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। पुलिस बल के इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट के संबंध में भी चर्चा हुई। मध्यप्रदेश के 407 नगर निगम और नगर परिषदों साल भर पहले खत्म हो चुका है।

MP मतदाता सूची-

  • नगरीय निकाय निर्वाचन में कुल मतदाता एक करोड़ 69 लाख 16 हजार 83
  • इनमें पुरूष मतदाता 86 लाख 81 हजार 912, महिला मतदाता 82 लाख 32 हजार 897, थर्ड जेण्डर 1274
  • पंचायत निर्वाचन कुल मतदाता 3 करोड़ 92 लाख 81 हजार 301
  • इनमें से पुरूष मतदाता 2 करोड़ 2 लाख 45 हजार 823
  • महिला मतदाता एक करोड़ 90 लाख 34 हजार 424
  • थर्ड जेण्डर 1054
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews