By-election: “कमलनाथ” ने आज बुलाई विधायक दल की बैठक, विधायकों से करेंगे One to One चर्चा

उपचुनाव

भोपाल।

मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी उपचुनाव(Upcoming by-election) के बीच प्रदेश की राजनीति में पल-पल हो रहे बदलाव एवं एक एक कर कांग्रेस(congress) से टूट रहे विधायकों को लेकर चिंतित पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ(Former Chief Minister Kamal Nath) ने आज रविवार शाम 7:00 बजे विधायक दल की बैठक(Legislature party meeting) बुलाई है। कांग्रेस के सभी विधायक(MLAs) इस बैठक में शामिल होंगे। माना जा रहा है के विधायक दल के बैठक में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस आगे की रणनीति तय करेगी।

दरअसल रविवार शाम 7:00 बजे कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने अपने निवास स्थान पर विधायक दल की बैठक बुलाई। इस बैठक में 26 सीटों पर होने वाले आगामी उपचुनाव को लेकर रणनीति तय करेगी। वहीं पीसीसी चीफ(PCC Chief) कमलनाथ(kamalnath) विधायकों से 121 चर्चा करेंगे। इसके साथ ही विधायकों की नाराजगी पर भी उनसे बात करेंगे। बता दे कि विधायक दल की बैठक में कांग्रेस के 90 विधायक मौजूद रहेंगे।

दरअसल कांग्रेस के एक-एक विधायक धीरे धीरे कर पार्टी से इस्तीफा देते हुए बाहर हो रहे हैं। वहीं प्रदेश में यह भी अटकलें तेज है कि कांग्रेस के 10 से 15 विधायक और पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। वहीं चर्चा ये भी तेज है कि बीजेपी प्रदेश में 35 सीटों पर उपचुनाव चाहती है जिसके लिए वह कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने की कोशिश में लगी हुई है।जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने विधायकों से 121 चर्चा कर निर्णय लिया है। इसके साथ ही कांग्रेस पूरी तरह से अपने कुनबे के सभी विधायकों को साधने की कोशिश में लगी हुई है। जहां पार्टी से नाराज विधायकों से बात कर कमलनाथ उनकी परेशानी जानने की भी कोशिश करेंगे। अब देखना दिलचस्प है कि विधायक दल की बैठक में आगामी उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति क्या होती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews