थोड़ी देर में शिवराज कैबिनेट की बैठक, बिना विभागों के रहेंगे सभी मंत्री

shivraj-singh-chauhan-press-confrence-in-bhopal

भोपाल।
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज मंगलवार को शिवराज की मिनी कैबिनेट का गठन हो ही गया। भोपाल में राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन ने नरोत्तम मिश्रा, तुलसी सिलावट, कमल पटेल, गोविंद राजपूत और मीना सिंह को कैबिनेट मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इनमें तीन भाजपा नेता और दो सिंधिया समर्थक शामिल है। अब थोड़ी देर बाद कैबिनेट की बैठक होगी, वही सुत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि इस बैठक में मंत्रियों को विभाग का बंटवारा नही किया जाएगा।

फिलहाल मंत्रिमंडल में सभी मंत्री बिना विभाग के रहेंगे।बैठक में सिर्फ प्रदेश मे गहराए कोरोना संकट को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर चर्चा की जाएगी और मंत्रियों को टीम के साथ मैदान में उतरा जाएगा। हालांकि विभागों की जगह सभी मंत्रियों को 2-2 संभाग बांट दिए जाएंगे और वहां जाकर के सभी प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे।3 मई के बाद पुनः मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और उस समय फिर विभागों का वितरण किया जायेगा क्योंकि कई वरिष्ठ नेताओं को अभी इस मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर शपथ समारोह का आयोजन सादगी से किया गया।

कोरोना संकट और लगातार विपक्ष के बढ़ते दवाब के चलते फिलहाल मंत्रिमंडल का स्वरूप छोटा रखा गया है।जैसे ही हालात सामान्य होंगे कैबिनेट का बड़े पैमाने पर विस्तार किया जाएगा।अभी तक शिवराज अकेले ही कोरोना से लड़ रहे थे, लेकिन अब उन्हें पांच हाथों का साथ मिल गया है।अब ये पांचों मिलकर मुठ्ठी बनेंगे और कोरोना के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ेंगे।माना जा रहा है कि इन पांचों मंत्रियों से सरकार मजबूत होगी और विपक्ष के हमले का भी मुंहतोड़ जवाब देगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews