कैबिनेट मंत्री के परिजन की रिपोर्ट पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वॉरेंटाइन

कैबिनेट मंत्री के परिजन की रिपोर्ट पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वॉरेंटाइन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) में लगातार बढ़ रहा कोरोना(corona) धीरे-धीरे सभी को अपनी चपेट में ले रहा है। आम जनता से लेकर विधायक(MLA), मंत्री(Minister) और नेताओं(politicians) के बीच में यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब तक बीजेपी(BJP) और कांग्रेस(Congress) के कई बड़े नेता इस कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं अब प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया(Panchayat and Rural Development Minister Mahendra Singh Sisodia) के परिवार के सदस्य की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव(Report corona positive) आई है। जिसके बाद मंत्री ने खुद को आइसोलेट(Isolate) करते हुए अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है।

दरअसल रविवार को ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि उनके परिवार के सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वहीं उन्होंने अपने संपर्क में आए हुए लोगों से खुद की जांच कराने और खुद को क्वॉरेंटाइन करने की भी अपील की। इसके साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने ये भी बताया कि वह जब तक आइसोलेशन में रहेंगे। तब तक के लिए उन्होंने सभी बैठकें निरस्त कर दी है।

बता दें कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के परिजन से पहले उनके स्टाफ के चार लोग भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसके बाद मंत्री ने खुद की जांच कराई थी। जिनमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इससे पहले भी 5 दिन वह होम क्वॉरेंटाइन में रह चुके हैं।

https://twitter.com/Iamsisodia1/status/1294872562929766406?s=20

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews