122 करोड़ से ज्यादा कीमत में बिकी कार की नंबर प्लेट, इतनी कीमत में आ जाएंगी कई लग्जरी कारें

122 करोड़ से ज्यादा कीमत में बिकी कार की नंबर प्लेट, इतनी कीमत में आ जाएंगी कई लग्जरी कारें

Car number plate sold for more than 122 crores : जब भी हम कार खरीदने का प्लान करते हैं तो कोशिश होती है कि अपने बजट में सबसे बेस्ट ऑप्शन चुनें। क्योंकि कार बार बार खरीदने वाली चीज़ नहीं, एक बार ले ली तो 5-7 साल तक तो चलेगी ही ये मानकर चलते हैं। खासकर मध्यम वर्ग में जहां आज भी ये सुविधा के लिए अधिक है, बजाय कि लग्ज़री के। लेकिन जब कारों को लेकर उच्च वर्ग का नजरिया कुछ और है। उनके लिए ये न सिर्फ लग्जरी, बल्कि स्टेटस सिंबल भी होती है। इसीलिए एक से बढ़कर एक महंगी कारें..रईसों की शान बढ़ाती है। लेकिन कुछ लोगों के लिए मामला इससे भी बढ़कर है।

कार ही नहीं..कार की नंबर प्लेट का भी अपना टशन होता है। वैसे तो ये गाड़ी की पहचान होती है, लेकिन कई लोगों के लिए स्टेटस की पहचान भी है। यही वजह है कि कुछ खास और नंबर रिजर्व कराने के लिए कई स्थानों पर नीलामी होती है। हाल ही में दुबई में एक ऐसी ही नीलामी हुई जहां P7 (पी7) नंबर करोड़ो में बिकी। इसे जिस बोली पर लॉक किया गया, उस कीमत में तो कई सौ लग्जरी कारें खरीदी जा सकती हैं।

दुबई में मोस्ट नोबल नंबर्स की नीलामी के दौरान इस नंबर प्लेट के लिए 5.5 करोड़ दिरहम या करीब 1,22,61,44,700 रुपये की बोली लगी और इसे इस कीमत पर बेच दिया गया। शनिवार रात हुई नीलामी में शुरूआती बोली 1.5 करोड़ दिरहम थी और कुछ ही देर में ये रिकॉर्ड 5.5 करोड़ दिरहम पर पहुंच गई। ये बोली साल पैनल वाले व्यक्ति ने लगाई और इन्होने इसे गुप्त रखने की शर्त रखी इसलिए अभी ये पता नहीं चल पाया है कि P7 नंबर प्लेट को किसने खरीदा है। इस साल होने वाली नीलामी में इसे दुनिया की सबसे महंगी नंबर प्लेट माना जा रहा है। इसकी कीमत में किसी भी पॉश इलाके में घर या कई गाड़ियां खरीदी जा सकती है। लेकिन कहते हैं न शौक बड़ी चीज है, और इसी शौक ने ये वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews