दुबई से लौटे कोरोना पॉजिटिव युवक के खिलाफ मामला दर्ज

दुबई से लौटे कोरोना पॉजिटिव युवक के खिलाफ मामला दर्ज

मुरैना।संजय दीक्षित।

कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते संपूर्ण देश में सावधानियां बरती जा रही थी। जो लोग बाहर से आए हुए थे उन्हें उपचार के बाद घर में रहने की सलाह दी गई थी। ऐसा ही मामला मुरैना में आया था। जिसमें कोरोना से पीड़ित सुरेश बरेठा दुबई से लौटकर मुरैना आया था ।जिसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया और सर डिक्लेरेशन फॉर्म भी भरवाया गया था। जिसमें उसको सलाह दी गई थी कि 14 दिन तक आप होम क्वॉरेंटाइन में रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बरेठा को लोगों से दूर रहने की सलाह दी गई थी लेकिन इसके बावजूद उसने कोई भी सावधानी नहीं बरती हैं।जिसके चलते पूरे जिले में कुल 97 लोगों के खिलाफ लॉक डाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। वहीं सुरेश बरेठा के स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उसके बाद दुबई से लौटने के बाद सुरेश बरेठा ने मृत्यु भोज का आयोजन रखा। जिसमें करीब 1500 लोगों को भोजन कराया गया था।कुछ दिन बाद ही मुरैना में पहला मामला सामने आया जिसमें सुरेश बरेठा और उसकी पत्नी दोनों कोरोना से संक्रमित निकले।पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि सुरेश बरेठा ने मृत्यु भोज का आयोजन कराया है। जिसमें कोई भी सावधानी नहीं बरती गयी थी ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews