उपचुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व मंत्री पर मामला दर्ज, BJP नेताओं ने की थी शिकायत

उपचुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व मंत्री पर मामला दर्ज, BJP नेताओं ने की थी शिकायत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

लगातार अपनी पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहने वाले मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी(Media Incharge of Madhya Pradesh Congress) और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी(Former Minister Jeetu Patwari) एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) को ट्रोल(Troll) करने के चक्कर में विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया(Social media) पर प्रधानमंत्री को लेकर किए गए आपत्तिजनक पोस्ट के बाद अब भाजपा ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी।प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा(Protem Speaker Rameshwar Sharma) ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा(Home Minister Narottam Mishra) को ट्वीट कर फोटो के साथ छेड़छाड़ करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही थी।जिसके बाद शनिवार देर रात उन पर मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल प्रोटेम स्पीकर की मांग के बाद भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने भी ट्वीट कर जीतू पटवारी पर निशाना साधा है। पराशर ने कहा है कि जिस पार्टी का मीडिया प्रभारी खुद रोज फर्जी ट्वीट करता हो और कायरों की तरह से डिलीट कर देता हो। वह पार्टी कितनी शातिर है और कायर होगी यह बताने की आवश्यकता नहीं। इधर नगर अध्यक्ष ने जीतू पटवारी मामले पर कहा है कि वह अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। वही लोकेंद्र प्रशासन ने रविवार को ट्वीट करते हुए एफआईआर(FIR) की कॉपी भी पेश की है जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार फर्जी पोस्ट करने वाले पूर्व मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ(former chiefminister kamalnath)  के खास सिपहसलार जीतू पटवारी पर केस दर्ज किया गया है।

बता दें कि इससे पहले शनिवार को भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल रात्रि 11:00 बजे डीआईजी से मिलने उनके कार्यालय पर मिलने पहुंचा। जहां उन्होंने जीतू पटवारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की थी। इन प्रतिनिधिमंडल में भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, सांसद शंकर लालवानी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, पूर्व महापौर मालिनी गौड़ और विधायक रमेश मेंदोला, विधायक आकाश विजयवर्गीय, भाजपा नेता मधु वर्मा भी शामिल थी। इसे साथ ही भाजपा नेताओं ने जीतू पटवारी की विधानसभा से सदस्यता खत्म करने के लिए भी मांग की थी।

ज्ञात हो कि जीतू पटवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के दौरान की एक फोटो को लेकर पोस्ट किया था।जिस पर विवाद खड़ा होने बाद उन्होंने अपनी पोस्ट को हटा लिया।भाजपा इससे आक्रोशित है और डिलीट की हुई पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए भाजपा नेता कार्रवाई की मांग की थी। वहीं पटवारी के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews