मध्यप्रदेश में बंद हुआ जनगणना का काम, अब 2022 में आएंगे आंकड़े

मध्यप्रदेश में बंद हुआ जनगणना का काम, अब 2022 में आएंगे आंकड़े

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट 

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में बढ़ते कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के चलते जनगणना (Census) का काम बंद कर दिया गया है। जिसके चलते अब प्रशासनिक क्षेत्राधिकार फ्रीज कर दिए गए है। प्रदेश में अब प्रशासनिक क्षेत्राधिकार 31 दिसंबर 2020 तक पूरी तरफ फ़्रिज रहेंगे इससे पहले फ्रीज करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2019 थी।

क्षेत्राधिकार फ्रीज होने होने के बाद अब राज्य सरकार 31 दिसंबर 2020 तक राज्य में किसी भी नए जिला, तहसील, नगर पालिका, ग्राम पंचायत या नए वार्ड का गठन नहीं कर सकेगी और न ही पहले से मौजूद किसी भी प्रशासनिक व्यवस्था को खत्म कर सकेगी। जब तक जनगणना की प्रक्रिया खत्म नहीं हो जाती है तब तक यह लागू रहेगा

मध्यप्रदेश में 1 मई से हाउस-लिस्टिंग में मकानों के डोर-टू-डोर सर्वे और एनपीआर यानी नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर के लिए डाटा कलेक्शन किया जाना था, जो 14 जून तक जारी रहता। लेकिन अब कोरोना लॉकडाउन के चलते इसे बंद कर दिया गया है।बता दें कि 2011 की जनगणना के हिसाब से मध्यप्रदेश की कुल जनसंख्या 72,59,765 है. इनमें राजधानी भोपाल की कुल जनसंख्या 23,71,061 थी.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews