दिल्ली से आये केंद्रीय दल ने इंदौर में कोरोना तैयारियों का लिया जायजा

दिल्ली से आये केंद्रीय दल ने इंदौर में कोरोना तैयारियों का लिया जायजा

इंदौर। आकाश धौलपुरे

देश के बड़े कोरोना हॉट स्पाट(hotspot) में से एक इंदौर को लेकर केंद्र सरकार(central government) की चिंता बड़ी हुई है। इसी का परिणाम है कि सोमवार इंदौर(indore) में कोरोना(corona) से निपटने के लिये राज्य व जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की बारीकी से जांच के दिल्ली से एक दल भेजा गया। दिल्ली से आई टीम ने मंगलवार को शहर के अलग – अलग क्षेत्रों में घूमकर तैयारियों का जायजा लिया। दिल्ली(delhi) से आये दल में अतिरिक्त सचिव भारत सरकार की ओर से   डॉ.जुगलकिशोर और  संचालक स्वास्थ्य डॉ.अनिल और  संचालक खाद्य प्रसंस्करण भारत सरकार  सिमरजीत कौर शामिल है।

दल ने सोमवार और मंगलवार को सबसे पहले कई प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की और कार्यो की समीक्षा की। वही ये भी निर्देश दिए गए कि लॉकडाउन(lockdown) का सख्ती से पालन  कराया जाये। दिल्ली की टीम में शामिल सदस्यो ने इंदौर में किराना, राशन, दवाइयाँ तथा अन्य अत्यावश्यक वस्तुओं के  वितरण, स्वास्थ्य सेवाएँ, कोरोना से निपटने के लिये किये गए कार्यो की जानकारी भी ली। इंदौर कलेक्टर(indore collector) मनीष सिंह(manish singh) ने मीडिया से चर्चा कर बताया कि दिल्ली से आए दल द्वारा किया गया रानीपुरा,खजराना और टाट पट्टी बाखल क्षेत्र सहित अन्य कंटेन्मेंट क्षेत्रो का दौरा किया और सभी जगह व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही चोइथराम मंडी और छावनी अनाज मंडी में भी दिल्ली की टीम शहर के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंची। इसके बाद पलासिया स्थित स्टेट बैंक और निगम द्वारा ओमनी गार्डन में तैयार करवाई जा रही फूड सामग्री की व्यवस्थाओं को भी बारीकी से देखा। हालांकि इंदौर के प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो केंद्रीय दल ने व्यवस्थाओ से सन्तुष्ट नजर आया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews