ग्वालियर में बदला मौसम, गरज चमक के साथ तेज बारिश, बढ़ेगी सर्दी

ग्वालियर में बदला मौसम, गरज चमक के साथ तेज बारिश, बढ़ेगी सर्दी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना| दिवाली (Diwali) के दूसरे दिन यानि रविवार को मौसम (Weather) ने ग्वालियर (Gwalior) में अचानक करवट ली सुबह रुक रुक कर शुरू हुई बारिश शाम होते होते तेज बारिश में तब्दील हो गई। बड़ी बात ये है कि बारिश के साथ आसमान में बिजली कड़क रही है और तेज हवाएं चल रहीं है। माना जा रहा है कि बारिश का असर तापमान पर पड़ेगा और ग्वालियर में सर्दी बढ़ जायेगी।

मौसम विभाग ने कुछ दिन पूर्व संभावना जताई थी कि दिवाली के अगले दिन यानि रविवार को ग्वालियर और इसके आसपास बारिश होगी और मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ। आज यानि रविवार को सुबह से रुक रुक कर बारिश शुरू हो गई। दिन में बारिश थोड़ी थमी लेकिन सूरज के दर्शन दिनभर नहीं हुए। शाम के बाद बारिश तेज हो गई और रात होते होते इसकी स्पीड और बढ़ गई। तेज हवाएं चलने लगी आसमान में बादल गरजने लगे बिजली कड़कने लगी और लोग घर में रजाई में दुबक गए ।

ग्वालियर में पदस्थ मौसम विज्ञानिक एस के गोधा के मुताबिक ये वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण ये बारिश हुई है उन्होंने बताया कि ऊपर हिमालय में बर्फ जमने लगी है इसलिए ठंडी हवाएं चलने लगी है। गोधा ने कहा कि बारिश और ठंडी हवाओं का असर तापमान पर पड़ेगा और सर्दी बढ़ेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews