छत्तीसगढ़ में विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिजली बिल नहीं भरने वालों के काटे कनेक्शन, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर- रामानुजगंज जिले के बरियो वितरण केंद्र ने बकायादारों ​के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 88 बड़े बकायादारों के कनेक्शन काट दिए हैं।
छत्तीसगढ़ में विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिजली बिल नहीं भरने वालों के काटे कनेक्शन, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

छत्तीसगढ़ सरकार ने कुछ पहले बिजली बिल पर भारी छूट का ऐलान किया था तो वहीं अब विद्युत विभाग की टीम ने बिजली का बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। बलरामपुर- रामानुजगंज जिले के बरियो वितरण केंद्र ने बकायादारों ​के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 88 बड़े बकायादारों के कनेक्शन काट दिए हैं।

बता दें कि इन बकायादारों के ऊपर करीब 23 लाख 96 हजार 988 रुपये का बिजली का बिल बाकी था। जबकि 24 बकायादारों ने तत्काल अपने बकाये का भुगतान किया है। बकायादारों ने कुल 9 लाख 19 हजार 563 रुपये जमा किए हैं।

विद्युत विभाग ने क्यों की ये कार्रवाई?

अधिकारियों ने कहा कि कई लोगों का बिजली बिल लगातार बढ़ रहा था उन्हें इस संबंध में नोटिस दिया गया था लेकिन उसके बाद भी उन्होंने अपने बकाया बिल को जमा नहीं किया था। अब विभाग की टीम ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

मुख्य अभियंता यशवंत शिलेदार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रोज बिजली बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान जलाया जाए जिससे लोग बकाया राशि जल्द जमा करें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं, उनके घरों की शाम के समय नियमित जांच की जाए। यदि कोई उपभोक्ता अनाधिकृत रूप से बिजली उपयोग करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए।

वहीं विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिल जमा कर कार्य में सहयोग दें। विभाग ने कहा कि समय पर बिजली बिल नहीं जमा करने वालों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत

वहीं कुछ दिन पहले हुई छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की घोषणा की गई थी। जिसमें कहा गया था कि राज्य में 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले सभी घरेलू उपभोक्ता बिजली बिल हाफ योजना का लाभ इस माह से मिलना शुरू हो जाएगा। जिसके बाद अब विद्युत विभाग ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews