मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर मुख्यमंत्री ने लगाया विराम, कही ये बड़ी बात

Shivraj cabinet meeting

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  उपचुनावों में जीते के बाद पूर्ण बहुमत के सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मीडिया में चल रही अटकलों को ख़ारिज करते हुए उसपर विराम लगा दिया।  मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी तिथि तय नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल विस्तार में किस किस को जगह मिलेगी और किसको मायूसी मिलेगी, इस पर चर्चाओं का बाजार उपचुनाव में भाजपा को मिली शानदार जीत के बाद से ही  गर्म है, इसी के साथ मंत्रिमंडल विस्तार की तिथियों को लेकर भी चर्चाएं मीडिया में शुरू हो गई। उधर पिछले दिनों सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के बाद अटकलों को और हवा मिली। लेकिन गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  चौहान ने एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया  से बात करते हुए कहा कि जब विस्तार होगा तो अटकलें शांत हो जाएँगी, अभी तिथि तय नहीं हुई है। उनके इस बयान के बाद फिलहाल अटकलों पर विराम लग गया है।  गौरतलब है कि पिछले दिनों आई मीडिया रिपोर्ट्स में 8  दिसंबर को शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार की बात सामने आई थी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews